होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जॉय चक्रबर्ती ने ‘जी मीडिया’ में इस बड़े पद से हटने का लिया फैसला!

जॉय चक्रबर्ती ने ‘जी मीडिया’ में इस बड़े पद से हटने का लिया फैसला!

जॉय चक्रबर्ती को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। पूर्व में वह ‘टीवी18’ (TV-18) और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) समूह के साथ भी काम कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार, ‘जी मीडिया’ के चीफ बिजनेस ऑफिसर जॉय चक्रबर्ती ने अपने पद से हटने का फैसला लिया है।

उन्होंने पिछले साल अगस्त में ‘जी मीडिया’ के चीफ बिजनेस ऑफिसर के रूप में पदभार संभाला था और नवंबर में ‘जी मीडिया कॉर्प’ के पुनर्गठन के बाद भी उनकी इस भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पुनर्गठन के दौरान उन्हें कंपनी के कार्यकारी बोर्ड के लिए भी चुना गया था। अपनी इस भूमिका में जॉय चक्रबर्ती इस मीडिया समूह के मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और रेवेन्यू से जुड़े कार्यों की देखरेख कर रहे थे।

जॉय चक्रबर्ती इससे पहले ‘गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स‘ (Goldmines Telefilms) में ब्रॉडकास्टिंग के सीईओ (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। जॉय चक्रबर्ती को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। पूर्व में वह ‘टीवी18’ (TV-18) और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) समूह के साथ भी काम कर चुके हैं।

‘नेशनल डिफेंस एकेडमी’ (National Defence Academy) से स्नातक जॉय चक्रबर्ती ने एनएमआईएमएस से मार्केटिंग मैनेजमेंट में प्रबंधन की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने 'हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल' से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।

टैग्स जी मीडिया जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड जॉय चक्रबर्ती चीफ बिजनेस ऑफिसर गोल्डमाइंस टेलिफिल्म्स सीबीओ जी मीडिया कॉर्प
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है