होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर ‘जी मीडिया’ से जुड़े जॉय चक्रवर्ती
इस बड़े पद पर ‘जी मीडिया’ से जुड़े जॉय चक्रवर्ती
चक्रवर्ती को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने जॉय चक्रवर्ती (Joy Chakraborthy) को चीफ बिजनेस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। चीफ बिजनेस ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका में वह नेटवर्क के लिए एडवर्टाइजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्स और मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जॉय चक्रवर्ती इससे पहले ‘गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स‘ (Goldmines Telefilms) में ब्रॉडकास्टिंग के सीईओ (CEO) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से कुछ महीनों पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
चक्रवर्ती को मीडिया में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है। पूर्व में वह ‘टीवी18’ (TV-18) और ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) समूह के साथ भी काम कर चुके हैं।
‘नेशनल डिफेंस एकेडमी’ (National Defence Academy) से स्नातक चक्रवर्ती ने एनएमआईएमएस से मार्केटिंग मैनेजमेंट में प्रबंधन की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने 'हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल' से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।
टैग्स जी मीडिया जॉय चक्रबर्ती चीफ बिजनेस ऑफिसर गोल्डमाइंस टेलिफिल्म्स ब्रॉडकास्टिंग