पत्रकारिता और सियासत का रिश्ता बहुत पुराना है। वर्ष 2019 में भी कई पत्रकारों ने खबरों की दुनिया से निकलकर राजनीति के अखाड़े में अपनी किस्मत आजमाई
by
नीरज नैयर
पत्रकारिता और सियासत का रिश्ता बहुत पुराना है। वर्ष 2019 में भी कई पत्रकारों ने खबरों की दुनिया से निकलकर राजनीति के अखाड़े में अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि, ये बात अलग है कि
अधिकांश को उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं मिले। इस फेहरिस्त में पहला नाम आता है सुप्रिया श्रीनेत का। ‘टाइम्स नेटवर्क’ के बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) की एग्जिक्यूटिव एडिटर रहीं सुप्रिया ने अपने पद से इस्तीफ़ा देते हुए कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। वह ‘टाइम्स ग्रुप’ से करीब दस साल से जुड़ी हुई थीं। सुप्रिया महराजगंज के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं, लिहाजा उन्हें उम्मीद थी कि महराजगंज की जनता उन्हें भी संसद तक पहुंचाएगी, मगर परिणाम एकदम विपरीत रहे। सुप्रिया को भाजपा के पंकज चौधरी से शिकस्त का सामना करना पड़ा। वैसे, उनके लिए संतोष की बात यह रही कि पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंप दी। इस तरह एक सफल पत्रकार, राजनीतिक जमात का हिस्सा हो गईं।
सुप्रिया श्रीनेत की तरह वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश सिंह भी अब राजनीतिज्ञ हो गए हैं। करीब 20 वर्षों से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों की खबर देने वाले मिथिलेश ने खुद
इस खबर का हिस्सा बनकर सभी को चौंका दिया था। ‘इंडिया टीवी’ के विशेष संवाददाता रहे सिंह ने अक्टूबर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। भविष्य में वह किस भूमिका में नजर आएंगे, ये तो अगले साल ही पता चलेगा, लेकिन उनका कहना है कि वह पत्रकारिता के अनुभव और राजनीतिक गलियारों की उठापटक में तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे।
खोजी पत्रकार नवनीत चतुर्वेदी ने भी 2019 में पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में उतरने का फैसला लिया, लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी। साउथ दिल्ली लोकसभा
सीट से उन्होंने रजनीश झा की ‘नेशनल यूथ पार्टी’ के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के दमदार उम्मीदवार थे, इसके बावजूद नवनीत को अपनी जीत का भरोसा था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ‘साउथ दिल्ली सीट पर तो हम ही जीत कर आएंगे संसद में। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैदान में चाहे कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंद्र हों या भाजपा के रमेश विधूड़ी या आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा। जीत सुनिश्चित है, जीतेंगे तो हम ही क्योंकि न तो मैं गरीब हूं...न मैं चाय बेचता हूं और न मैं चौकीदार हूं। मतलब चोर भी नही हूं। जनता को इस बार बदलाव चाहिए।’
हालांकि, पत्रकारिता से सियासत की ओर दौड़ने वाले पत्रकारों के इतर 2019 में वरिष्ठ पत्रकार तथागत सत्पथी ने रिवर्स गियर लगाया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में
अपनी किस्मत नहीं आजमाई और पत्रकारिता में वापसी का ऐलान भी किया। वैसे तथागत नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ सांसद रहे हैं। उन्होंने मार्च में अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा था कि ‘मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं रहने वाला हूं। मैं पत्रकारिता के अपने पुराने पेशे में लौट रहा हूं। चूंकि बीजू पटनायक मुझे राजनीति में लेकर आए थे, इसलिए मैंने 6 मार्च को उनकी जयंती पर चुनाव न लड़ने की घोषणा करता हूं। अब पत्रकारिता में और निडर आवाजों की जरुरत है। पत्रकारिता पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने आप को राजनीति से दूर कर रहा हूं। इतने वर्षों में सहयोग के लिए अपने नेता नवीन पटनायक का आभारी हूं। यह अहसास हुआ कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति एकमात्र जरिया नहीं है।' गौरतलब है कि तथागत सत्पथी 2014 में चौथी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह उड़िया दैनिक समाचार पत्र धरित्री और अंग्रेजी दैनिक उड़ीसा पोस्ट के मालिक और संपादक भी हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ (Kuch Kahi, Kuch Ankahi) का शुक्रवार, 20 नवंबर को नई दिल्ली में विमोचन किया गया।
by
Samachar4media Bureau
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब ‘कुछ कही, कुछ अनकही’ (Kuch Kahi, Kuch Ankahi) का शुक्रवार, 20 नवंबर को नई दिल्ली में विमोचन किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके नेतृत्व और राजनीतिक सफर पर आधारित इस किताब का विमोचन किया। इस मौके पर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में किया गया।
इस किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंगों और अनुभवों को शामिल किया गया है, जिनके बारे में आमतौर पर ज्यादा चर्चा नहीं होती। इसमें उनके व्यक्तित्व, काम करने के तरीके, संगठन के प्रति समर्पण और देश के प्रति उनकी सोच के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने की कोशिश की गई है।
25 साल के पत्रकारिता अनुभव से तैयार हुई किताब
लेखक अमिताभ सिन्हा ने IANS से बातचीत में बताया कि यह किताब बीजेपी की राजनीति को कवर करते हुए पिछले करीब 25 वर्षों में जुटाए गए उनके नोट्स और अनुभवों का नतीजा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर, उनके फैसलों, योजनाओं और काम करने के तरीके से जुड़े कई छोटे-बड़े प्रसंग अपनी डायरी में दर्ज किए थे।
अमिताभ सिन्हा के मुताबिक, किताब के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व के उन पहलुओं को भी सामने लाने की कोशिश की है, जो अक्सर चर्चा में नहीं आते। इनमें उनका हास्यबोध, आम लोगों से जुड़ने का तरीका और कई अहम फैसलों के पीछे की सोच शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस किताब की प्रस्तावना लिखी है।
नितिन नबीन ने बताया नेतृत्व और भरोसे का महत्व
विमोचन कार्यक्रम में नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का मूल मंत्र 'नेशन फर्स्ट' रहा है, जबकि उनके राजनीतिक सफर को एक शब्द में समझना हो तो वह शब्द 'भरोसा' है।
उन्होंने कहा कि यह किताब प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कई ऐसे पहलुओं को सामने लाती है, जिनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को भी सीख मिल सकती है।
नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके की चर्चा करते हुए कहा कि वह छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं और जरूरत पड़ने पर मार्गदर्शन देते हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की सोच में देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने का नजरिया भी दिखाई देता है।
उन्होंने लेखक अमिताभ सिन्हा की पत्रकारिता की भी तारीफ की। नितिन नबीन ने कहा कि आज के दौर में जब खबरों को सनसनीखेज बनाने और अपनी बात के हिसाब से नैरेटिव तैयार करने की कोशिश होती है, ऐसे समय में अमिताभ सिन्हा ने सरलता और तथ्यों के साथ अपनी बात रखने का तरीका बनाए रखा है।
नितिन नबीन ने इस किताब के लिए अमिताभ सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
संपादकीय नोट: किताब के शीर्षक को कुछ रिपोर्टों में ‘Kuch Kahi, Kuch Ankahi’ और कुछ में ‘Narendra Modi: Kuch Kahi Kuch Ankahi’ लिखा गया है। खबर में पुस्तक के कवर पर दिए गए पूरे शीर्षक की पुष्टि कर लें।
नोएडा से एक पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
by
Samachar4media Bureau
नोएडा से एक पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने टीवी चैनल NEWS1INDIA (न्यूज़ वन इंडिया) से जुड़े पत्रकार निशांत भारद्वाज को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद चैनल ने भी आधिकारिक बयान जारी कर संबंधित पत्रकार से संस्थान को अलग कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, निशांत भारद्वाज पुत्र रामअवतार पर पत्रकारिता की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली करने के आरोप हैं। आरोप है कि उन्होंने नोएडा-गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया।
निशांत भारद्वाज मूल रूप से नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर में रहते हैं। वह पहले NEWS1INDIA में गौतमबुद्धनगर के ब्यूरो चीफ के तौर पर काम कर रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्हें उत्तर प्रदेश स्तर पर विशेष संवाददाता की जिम्मेदारी दी गई थी।
चैनल ने रिपोर्टिंग सेवाएं और प्रतिनिधित्व की अनुमति निलंबित की
इस मामले में NEWS1INDIA ने अपना पक्ष रखते हुए आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। चैनल के ह्यूमन रिसोर्सेज विभाग की ओर से अशोक कुमार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि नोएडा पुलिस से जानकारी मिलने के बाद संस्थान ने अपने स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई की थी। इसके तहत संबंधित पत्रकार की रिपोर्टिंग सेवाएं और संस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व करने की अनुमति निलंबित कर दी गई थी।
समाचार4मीडिया को चैनल के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि संस्थान ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित पत्रकार के खिलाफ अपने स्तर पर कदम उठाए थे और उन्हें चैनल का प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया था।
चैनल के बयान में संबंधित पत्रकार का नाम निशांत शर्मा लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को अलग-अलग मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर NEWS1INDIA के नाम के साथ जोड़ा जा रहा है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, जबरन वसूली या पत्रकारिता की आड़ में किए जाने वाले अनुचित कामों का समर्थन नहीं करता।
NEWS1INDIA ने मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया यूजर्स और आम लोगों से अपील की है कि संबंधित व्यक्ति के व्यक्तिगत मामले को संस्थान से जोड़कर पेश न किया जाए। चैनल ने खुद को स्वतंत्र और जिम्मेदार मीडिया संस्थान बताते हुए अपनी पत्रकारिता की विश्वसनीयता और संस्थागत गरिमा बनाए रखने की बात कही है। साथ ही संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली भ्रामक या तथ्यहीन सामग्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात भी कही है।
नाम को लेकर भी सामने आया अंतर
इस पूरे मामले में एक बात गौर करने वाली है। पुलिस और शुरुआती रिपोर्टों में संबंधित पत्रकार का नाम निशांत भारद्वाज बताया गया है, जबकि NEWS1INDIA की ओर से जारी आधिकारिक बयान में उनका नाम निशांत शर्मा लिखा गया है। ऐसे में दोनों नामों के अंतर को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
इससे पहले नोएडा के थाना फेज-1 में भी उनके खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने की खबर सामने आई थी। उस मामले में निशांत की ओर से आरोपों को झूठा और साजिश बताया गया था। फिलहाल इस प्रकरण में निशांत भारद्वाज या उनके परिवार की ओर से ताजा मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पूर्व जस्टिस सुधांशु धूलिया होंगे मुख्य अतिथि, ‘रूहानी सिस्टर्स’ की सूफी गायकी के साथ अनुराधा रमन भी देंगी संगीतमय प्रस्तुति
by
Samachar4media Bureau
महिला पत्रकारों का प्रमुख संगठन ‘इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स’ (IWPC) अपनी 32वीं वर्षगांठ के अवसर पर 21 नवंबर को नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस मौके पर 'रूहानी रिश्ता' नाम से संगीत से सजी एक खास शाम का आयोजन होगा, जिसमें 'द रूहानी सिस्टर्स' सूफी संगीत की प्रस्तुति देंगी।
नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, विंडसर प्लेस में शाम छह बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धूलिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर IWPC की सदस्य और पत्रकार अनुराधा रमन भी संगीतमय प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के बारे में ज्यादा जानकारी IWPC की वेबसाइट www.iwpc.in से ले सकते हैं।
गौरतलब है कि इंडियन विमेंस प्रेस कॉर्प्स (IWPC) देश में महिला मीडिया प्रोफेशनल्स का प्रमुख संगठन है। वर्ष 1994 में स्थापित इस संगठन में 1,200 से अधिक सदस्य हैं।
1994 बैच के भारतीय सूचना सेवा अधिकारी एल. मधु नाग ने 18 नवंबर 2026 से आकाशवाणी के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह आईआईएमसी के रजिस्ट्रार थे।
by
Samachar4media Bureau
भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service – IIS) के वरिष्ठ अधिकारी एल. मधु नाग (L. Madhu Nag) ने 18 नवंबर 2026 से आकाशवाणी (Akashvani) के महानिदेशक (Director General) का कार्यभार संभाल लिया है।
1994 बैच के आईआईएस अधिकारी नाग इससे पहले नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (Indian Institute of Mass Communication – IIMC) में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे।
अपने करियर के दौरान उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत विभिन्न मीडिया इकाइयों में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें केंद्रीय संचार ब्यूरो (Central Bureau of Communication – CBC) और दूरदर्शन (Doordarshan) जैसी संस्थाएं शामिल हैं।
उनकी नियुक्ति से आकाशवाणी के नेतृत्व में सरकारी संचार और सार्वजनिक प्रसारण प्रशासन (Public Broadcasting Administration) का व्यापक अनुभव जुड़ा है।
आंचल जौहर को टाइम्स नेटवर्क में प्रमोट कर एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और जोनल हेड बनाया गया है। उन्हें सेल्स, मार्केटिंग, ब्रांडेड कंटेंट और बिजनेस डेवलपमेंट में 20 साल का अनुभव है।
by
Samachar4media Bureau
आंचल जौहर (Aanchal Johar) को टाइम्स नेटवर्क (Times Network) में प्रमोशन देकर एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट और जोनल हेड (Associate Vice President and Zonal Head) बनाया गया है। इससे पहले वह नेटवर्क में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (Associate Vice President) के पद पर कार्यरत थीं।
आंचल को सेल्स, ब्रांडेड कंटेंट, आईपी (IPs), मार्केटिंग, ऑपरेशंस और बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्रों में 20 साल से अधिक का अनुभव है।
अपने करियर के दौरान वह जी मीडिया कॉरपोरेशन (Zee Media Corporation), इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) सहित कई संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं।
महेश देशपांडे ने बीडीओ इंडिया में पार्टनर डिजिटल सर्विसेज की नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह माइक्रोसॉफ्ट में करीब नौ साल काम कर चुके हैं और 26 साल का अनुभव रखते हैं।
by
Samachar4media Bureau
महेश देशपांडे (Mahesh Deshpande) ने बीडीओ इंडिया (BDO India) में पार्टनर – डिजिटल सर्विसेज (Partner – Digital Services) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने नए पद की जानकारी साझा की।
इस नियुक्ति से पहले देशपांडे करीब नौ साल तक माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ जुड़े रहे। वहां उनकी आखिरी जिम्मेदारी अकाउंट डायरेक्टर – इंश्योरेंस एंड कैपिटल मार्केट्स (Account Director – Insurance and Capital Markets) की थी।
महेश देशपांडे को बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सेक्टर में 26 साल से अधिक का अनुभव है।
अपने करियर के दौरान वह एफआईएस सॉल्यूशंस इंडिया (FIS Solutions India), जिसे पहले सनगार्ड सॉल्यूशंस इंडिया (SunGard Solutions India) के नाम से जाना जाता था, के साथ काम कर चुके हैं।
इसके अलावा, उन्होंने 3आई इंफोटेक (3i Infotech), अर्न्स्ट एंड यंग इंडिया (Ernst & Young India), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और शिक्षक सहकारी बैंक (Shikshak Sahakari Bank) में भी काम किया है।
मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े राजेश शर्मा ने Times Network में अब नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (Vice President) के पद पर प्रमोट किया गया है।
by
Samachar4media Bureau
मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े राजेश शर्मा ने टाइम्स नेटवर्क (Times Network) में अब नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (Vice President) के पद पर प्रमोट किया गया है। राजेश शर्मा ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
टाइम्स नेटवर्क में राजेश शर्मा ने अक्टूबर 2023 से नवंबर 2026 तक एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर काम किया। इस भूमिका में उनकी जिम्मेदारी लंबी अवधि के सिंडिकेशन और रणनीतिक साझेदारियों के जरिए ऑफ-प्लेटफॉर्म रेवेन्यू के नए स्रोत तैयार करने और ऑडियंस बढ़ाने की रही।
राजेश शर्मा को मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल कमाई के नए रास्ते तैयार करने, बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता में कंटेंट लाइसेंसिंग, ग्लोबल सिंडिकेशन, वीडियो और सोशल मीडिया मोनेटाइजेशन, AI पार्टनरशिप और डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
अपनी प्रोफाइल के मुताबिक, वह YouTube, Meta, Snapchat, Microsoft और LinkedIn जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा, कंटेंट एग्रीगेटर्स, डेटा लाइसेंसिंग नेटवर्क, टेलीकॉम ऑपरेटर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स और AI कंपनियों के साथ भी उनका काम करने का अनुभव है।
राजेश शर्मा का फोकस पारंपरिक विज्ञापन से आगे बढ़कर कंटेंट के व्यावसायिक इस्तेमाल और कमाई के नए अवसर तलाशने पर रहा है। इसमें कंटेंट लाइसेंसिंग, वीडियो मोनेटाइजेशन, डिजिटल कॉमर्स, ऑडियंस ग्रोथ और क्रिएटर इकोसिस्टम जैसे क्षेत्र शामिल हैं। वह AI की मदद से कंटेंट की खोज, लाइसेंसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और रेवेन्यू बढ़ाने के अवसरों पर भी काम करते रहे हैं।
अपनी नई भूमिका को लेकर राजेश शर्मा ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि पिछला एक साल उनके जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण और बदलाव भरे दौर में से एक रहा। इस दौरान उन्होंने मुश्किल हालात में भी सकारात्मक सोच, भरोसे और प्रतिबद्धता के साथ लगातार आगे बढ़ने की अहमियत सीखी।
उन्होंने इस नई जिम्मेदारी को केवल करियर में आगे बढ़ने का पड़ाव नहीं, बल्कि मुश्किल दौर से मिली सीख और व्यक्तिगत विकास का नतीजा बताया। राजेश शर्मा ने अपने सफर में साथ देने वाले लीडर्स, सहकर्मियों, मेंटर्स, पार्टनर्स, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का आभार भी जताया।
उन्होंने कहा कि वह नई ऊर्जा, विनम्रता और स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं और आने वाले अवसरों व चुनौतियों का इंतजार कर रहे हैं।
ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े आदित्य पंडित (Aditya Pandit) ने Dentsu India में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (AVP) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है।
by
Samachar4media Bureau
ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े आदित्य पंडित (Aditya Pandit) ने Dentsu India में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (AVP) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने जुलाई 2026 में इस पद पर काम शुरू किया था। हाल ही में उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
Dentsu India से जुड़ने से पहले आदित्य पंडित Carat के साथ काम कर रहे थे। वह यहां चार साल से ज्यादा समय तक जुड़े रहे। Carat में उनकी आखिरी जिम्मेदारी अकाउंट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर की थी।
आदित्य पंडित को मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने का अच्छा अनुभव है। Carat से पहले वह Publicis Hawkeye, MediaCom, Omnicom Media Group और element14 जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।
Dentsu India में उनकी नई भूमिका ऐसे समय में आई है, जब मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में क्लाइंट मैनेजमेंट, मीडिया प्लानिंग और ब्रांड स्ट्रैटेजी की अहमियत लगातार बढ़ रही है।
शिक्षा क्षेत्र की कंपनी Zee Learn Limited को Yes Bank से जुड़े पुराने दिवालिया मामले में राहत मिली है।
by
Samachar4media Bureau
शिक्षा क्षेत्र की कंपनी Zee Learn Limited को Yes Bank से जुड़े पुराने दिवालिया मामले में राहत मिली है। मुंबई स्थित नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के खिलाफ दायर याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर निपटा दिया है। यह मामला इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC), 2016 की धारा 7 के तहत दायर किया गया था।
कंपनी ने 19 नवंबर 2026 को BSE और NSE को दी जानकारी में बताया कि NCLT की मुंबई बेंच ने 3 नवंबर 2026 के आदेश में इस मामले का निपटारा किया। यह मामला Yes Bank Limited बनाम Zee Learn Limited से जुड़ा था और इसकी याचिका संख्या C.P. (IB)/301/MB/2022 थी।
Yes Bank के वकील ने वापस लेने की मांगी अनुमति
NCLT के आदेश के मुताबिक, 3 नवंबर को सुनवाई के दौरान Yes Bank की ओर से पेश वकील ने ट्रिब्यूनल को बताया कि उन्हें इस मामले को वापस लेने के निर्देश मिले हैं। इसके बाद NCLT ने याचिका को वापस लिए जाने के आधार पर निपटाने का आदेश दिया।
ट्रिब्यूनल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस याचिका के तहत अगर कोई अन्य आवेदन लंबित है, तो उसका भी निपटारा माना जाएगा।
हालांकि, NCLT के आदेश और कंपनी की शेयर बाजार को दी गई जानकारी में याचिका वापस लेने की वजह नहीं बताई गई है। इसमें किसी समझौते, भुगतान या कर्ज चुकाने की शर्त का भी उल्लेख नहीं है।
ACRE से जुड़े अलग दिवालिया मामले भी लंबित
Yes Bank की इस याचिका के निपटारे के बावजूद Zee Learn से जुड़े दूसरे वित्तीय और दिवालिया मामले भी हैं। कंपनी के 30 सितंबर 2026 को समाप्त छमाही के वित्तीय नतीजों के मुताबिक, Assets Care & Reconstruction Enterprise Limited (ACRE) ने Zee Learn और उसकी सब्सिडियरी Digital Ventures Private Limited (DVPL) के खिलाफ NCLT में कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) शुरू करने के लिए आवेदन दाखिल किए जाने की जानकारी दी थी। ये आवेदन ट्रिब्यूनल में मंजूरी के इंतजार में थे।
कंपनी की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, ACRE ने 15 सितंबर 2026 तक कुल 818.23 करोड़ रुपये की बकाया रकम की मांग की थी। 30 सितंबर 2026 तक यह राशि बढ़कर 819.87 करोड़ रुपये हो गई थी। इसमें कंपनी और DVPL से जुड़ी कॉरपोरेट गारंटी की देनदारियां शामिल थीं।
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रबंधन को उम्मीद है कि DVPL और उससे जुड़े चार ट्रस्टों व अन्य इकाइयों की संपत्तियों से रकम जुटाकर ACRE की बकाया देनदारी का भुगतान किया जा सकेगा। इस तरह Yes Bank से जुड़े पुराने मामले में याचिका वापस लिए जाने से Zee Learn को राहत जरूर मिली है, लेकिन ACRE से जुड़े अलग मामलों पर कानूनी प्रक्रिया अभी बाकी है।
फिल्म निर्माण कंपनी Tips Films Limited को शेयर बाजार से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।
by
Vikas Saxena
फिल्म निर्माण कंपनी Tips Films Limited को शेयर बाजार से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। कंपनी के प्रमोटर्स कुमार एस. तौरानी और रमेश एस. तौरानी ने आम शेयरधारकों से शेयर खरीदकर कंपनी को स्टॉक एक्सचेंज से स्वेच्छा से डीलिस्ट करने का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में 19 नवंबर 2026 को शुरुआती सार्वजनिक घोषणा (Initial Public Announcement) जारी की गई।
कंपनी ने BSE और NSE को दी गई जानकारी में बताया कि उसे प्रमोटर्स की ओर से डीलिस्टिंग प्रस्ताव से जुड़ी यह घोषणा मिली है। इस प्रक्रिया के लिए Inga Ventures Private Limited को मैनेजर नियुक्त किया गया है।
पब्लिक शेयरधारकों के 25.02% शेयर खरीदने का प्रस्ताव
घोषणा के मुताबिक, प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप के पास Tips Films की कुल 74.98 फीसदी हिस्सेदारी है। इसमें से कुमार एस. तौरानी और रमेश एस. तौरानी के पास मिलाकर 40.51 फीसदी हिस्सेदारी है।
वहीं, पब्लिक शेयरधारकों के पास कंपनी की 10,81,770 इक्विटी शेयर हैं, जो कुल चुकता शेयर पूंजी का 25.02 फीसदी है। प्रमोटर्स ने इन्हीं शेयरों को खरीदने का प्रस्ताव दिया है। हर शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है।
अभी तय नहीं हुई डीलिस्टिंग की कीमत
कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग को नियमित मानते हुए प्रमोटर्स ने फिक्स्ड प्राइस प्रक्रिया के जरिए डीलिस्टिंग करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, अभी शेयरों की फ्लोर प्राइस और फिक्स्ड डीलिस्टिंग प्राइस की घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने कहा है कि इन कीमतों की जानकारी तय नियमों के अनुसार अलग से दी जाएगी।
डीलिस्टिंग के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें
इस प्रस्ताव को पूरा करने के लिए कई जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी। सबसे पहले एक पीयर रिव्यू कंपनी सेक्रेटरी को तय नियमों के तहत ड्यू डिलिजेंस करनी होगी और कंपनी के बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलनी जरूरी है।
इसके बाद शेयरधारकों की विशेष प्रस्ताव के जरिए मंजूरी लेनी होगी। इसमें पब्लिक शेयरधारकों के पक्ष में पड़े वोट, विरोध में पड़े वोटों के मुकाबले कम से कम दोगुने होने चाहिए। इसके अलावा BSE और NSE की मंजूरी तथा जरूरत के मुताबिक अन्य नियामकीय और वैधानिक मंजूरियां भी जरूरी होंगी।
डीलिस्टिंग तभी सफल होगी, जब ऑफर के तहत पर्याप्त संख्या में शेयर वैध रूप से बेचने के लिए पेश किए जाएंगे और नियामकीय शर्तें पूरी होंगी।
प्रमोटर्स ने बताई डीलिस्टिंग की वजह
प्रमोटर्स के मुताबिक, डीलिस्टिंग का मुख्य उद्देश्य कंपनी का पूरा मालिकाना हक हासिल करना है। इससे कंपनी को कारोबार, वित्तीय फैसलों, निवेश और भविष्य की रणनीति बनाने में ज्यादा लचीलापन मिल सकेगा। इसके साथ ही कंपनी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध रहने से जुड़े अनुपालन खर्च और प्रबंधन के समय की बचत भी होगी।
प्रमोटर्स का कहना है कि इस प्रस्ताव से पब्लिक शेयरधारकों को भी अपने शेयरों के बदले नियमानुसार तय कीमत पर बाहर निकलने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि डीलिस्टिंग ऑफर के तहत भुगतान की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए उनके पास वित्तीय व्यवस्था मौजूद है।
फिलहाल यह शुरुआती घोषणा है। डीलिस्टिंग की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। आगे बोर्ड, शेयरधारकों और स्टॉक एक्सचेंजों की मंजूरी के साथ-साथ अन्य जरूरी शर्तें पूरी होने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।