होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों के लिए उठाई ये मांग, PM को लिखी चिट्ठी
अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों के लिए उठाई ये मांग, PM को लिखी चिट्ठी
देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तमाम लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं तमाम लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तमाम लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं तमाम लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीन लेना सबसे ज्यादा जरूरी बताया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच सरकार वैक्सीनेशन में जुटी हुई है और लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील कर रही है।
दूसरी ओर, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरों के बीच तमाम पत्रकार मुस्तैदी से अपने काम में जुटे हुए हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक साल में कई पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर उन्हें भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगानी चाहिए।
बुधवार को किए गए एक ट्वीट में केजरीवाल का कहना है, ‘पत्रकार बेहद विपरीत परिस्थितियों में रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स मानकर प्राथमिकता के आधार पर उनकी वैक्सीनेशन होनी चाहिए।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी भी लिखी है।
Journalists are reporting from most adverse situations. They shud be treated as frontline workers and shud be allowed vaccination on priority. Delhi govt is writing to centre in this regard
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 14, 2021
टैग्स अरविंद केजरीवाल कोविड-19 कोरोनावायरस वैक्सीनेशन