होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी पत्रकारिता दिवस: इस मंच पर पत्रकारों का हुआ सम्मान, उठे ये बड़े मुद्दे

हिंदी पत्रकारिता दिवस: इस मंच पर पत्रकारों का हुआ सम्मान, उठे ये बड़े मुद्दे

कार्यक्रम में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर ने कहा, वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ व महेश कुमार के नाम पर रखा जाएगा मार्ग का नाम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं बृज प्रेस क्लब के तत्वावधान में मथुरा के डेम्पीयर नगर स्थित हीरा क्रिस्टल होटल के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर, बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट, भाजपा विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा विधायक ठा.कारिन्दा सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, मथुरा वृंदावन के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, भाजपा नेता एसके शर्मा, गत लोक सभा में संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख कुं. नरेन्द्र सिंह, एडीएम सतीश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारिता का पेशा पवित्र है। कुछ लोग अनैतिक आचरण से इसे बदनाम करने की कोशिश करते है, उन पर कलम के सच्चे सिपाही नजर रखें। पत्रकारिता को बदनाम न होने दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि आप सबका कार्य कठिन है। कठिन  परिस्थिति में आप अपने कार्य को अंजाम देते हैं, जो सराहनीय और वंदनीय है। भाजपा के गोकुल से विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि आप लोग चौथे स्तंभ हैं और जनता को आप पर पूरा भरोसा है। गोवर्धन से भाजपा विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने कहा कि जान हथेली पर लेकर आप लोग समाज और संस्थान की सेवा करते हैं आप लोगों का भी बीमा होना चाहिए। वह सरकार में बात करेंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि बृज में प्रेस क्लब होने चाहिए। इसके लिए कई बार मुख्यमंत्री स्तर तक प्रयास हुए हैं। किन्हीं कारणों से अभी तक नहीं बना है इसके लिए सभी पुन: मिलकर प्रयास करेंगे।

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि दैनिक जागरण के पूर्व जिला प्रभारी पंकज कुलश्रेष्ठ एवं दैनिक जागरण के ही पत्रकार रहे महेश सिंह के नाम से वह मार्ग का नाम रखेंगे तथा प्रेस क्लब की फाइल को भी पुन:प्रारंभ कराया जाएगा। एडीएम सिटी सतीश त्रिपाठी एवं सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का समाजसेवी रितेश अग्रवाल एवं बाल्मीकि समाज के संगठन प्रमुख समाजसेवी महेश काजू एवं ब्रज यातायात पर्यावरण समिति के प्रमुख समाजसेवी विनोद दीक्षित द्वारा उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु ने सभी को धन्यवाद दिया। संचालन ‘आजतक’ के जिला संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भाजपा नेता सार्थक चतुर्वेदी, सौरभ गुप्ता एडवोकेट, ठा. ब्रजेश सिंह एडवोकेट, बार के पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी,पं.आलोक शर्मा, ठा.शैलेन्द्र सिंह, सूचना विभाग के ठा.नारायण सिंह, राजू पंडित आदि को भी सम्मानित किया गया।

सम्मानित हुए पत्रकारों में सीपी सिंह सिकरवार, नितिन गौतम, मुकुल गौतम, मोहन श्याम रावत, राजेश भाटिया, ए.एन.अनु, राजीव अग्रवाल भारत सिंह, महेश सिंह अनूप शर्मा, नवनीत शर्मा, सुशील गोस्वामी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, रोमी रावत, ऋषि भारद्वाज, राकेश सिंह बंटी, लक्की ठाकुर, उमर कुरैशी, असफाक चौधरी, दीपक बैंकर चतुर्वेदी, मोहन श्याम शर्मा, ठा. प्रकाश सिंह, संतोष, धाराजीत सारस्वत, गौरव चौधरी, विपिन सारस्वत, अमित भार्गव, सुरेश पचहैरा, परवेज अहमद, फैजल कुरैशी, गिरीश कुमार, अनिल अग्रवाल, बॉबी मिश्रा, परीक्षित कौशिक, विष्णु शर्मा, राजकुमार तोमर, रहीश कुरैशी, वकील कुरैशी, जाहिद कुरैशी, प्रवेश चतुर्वेदी, निरंजन सिंह धुरंधर, दिनेश आचार्य, मुकेश कुशवाह, खलील अहमद, यदुवंश मणि पावस, सोमेन्द्र भारद्वाज, मनोज चौहान, सतीश अंशुमान, धनीराम खंडेलवाल, तोमर सिंह, कोमल सिंह सोलंकी, इकरार अली, ठा.मुरली मनोहर सिंह, समाजसेवी श्रीमती कोमल चौहान, कृष्णा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर कांग्रेसी नेता मोहन सिंह एवं जिला सूचनाधिकारी विनोद कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।


टैग्स सम्मान हिंदी पत्रकारिता दिवस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

51 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago