होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी ने कहा कुछ ऐसा, पत्रकारों ने कर दिया बहिष्कार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी ने कहा कुछ ऐसा, पत्रकारों ने कर दिया बहिष्कार
नाराज पत्रकारों ने अधिकारी की शिकायत मुख्यमंत्री से करने का फैसला लिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ अधिकारी का व्यवहार आजकल पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का है। दरअसल, यहां पर एडीजीपी (होमगार्ड्स व सिविल डिफेंस) अतुल वर्मा ने पत्रकारों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि पत्रकार जब वहां पहुंचे तो एडीजीपी ने उनसे कैमरे बंद करने के लिए कह दिया।
एडीजीपी का यह भी कहना था कि फोटो खिंचवाने का उन्हें कोई शौक नहीं है और इस काम के लिए प्रदेश में अन्य अधिकारी स्टूडियो खोलकर बैठे हैं। यकायक अतुल वर्मा के इस तरह के व्यवहार को लेकर पत्रकार चौंक गए और उनमें कानाफूसी शुरू हो गई।
एडीजीपी के इस व्यवहार से नाराज पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। बताया जाता है कि नाराज पत्रकारों ने एडीजीपी के इस व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री से करने का मन बना लिया है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकार वार्ता एडीजीपी अतुल वर्मा