होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब ’टाइम्स समूह’ से जुड़े युवा पत्रकार यश शर्मा, निभाएंगे यह जिम्मेदारी
अब ’टाइम्स समूह’ से जुड़े युवा पत्रकार यश शर्मा, निभाएंगे यह जिम्मेदारी
इससे पहले यश शर्मा एक साल से अधिक समय से ‘द फाइनेंसियल एक्सप्रेस’ (The Financial Express) की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए थे और ऑटो सेक्टर कवर कर रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार यश शर्मा ने अंग्रेजी अखबार ‘द फाइनेंसियल एक्सप्रेस’ (The Financial Express) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह एक साल से ज्यादा समय से इस समूह की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए थे और ऑटो सेक्टर कवर कर रहे थे।
यश शर्मा ने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘टाइम्स समूह’ (Times Group) से की है। बतौर डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर यहां वह समूह के अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) व डिजिटल शाखा (Times Internet) दोनों में ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़ी खबरों पर काम करेंगे।
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले यश शर्मा को मीडिया में काम करने का करीब डेढ़ साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली में ‘इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी’ (IP) से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से यश शर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क द टाइम्स ऑफ इंडिया नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग यश शर्मा