होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार वंदना झा ने ‘न्यूज24’ में अपनी पारी को दिया विराम, बताई ये वजह
पत्रकार वंदना झा ने ‘न्यूज24’ में अपनी पारी को दिया विराम, बताई ये वजह
पत्रकार वंदना झा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी करीब 12 साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां पर बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पत्रकार वंदना झा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी करीब 12 साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां पर बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में वंदना झा ने बताया कि उन्होंने कुछ पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए फिलहाल कुछ समय के लिए मीडिया से ब्रेक लिया है। इन दायित्वों की पूर्ति के बाद वह फिर मीडिया में वापसी करेंगी।
मूल रूप से बिहार में दरभंगा की रहने वालीं वंदना झा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2007 में ‘लाइव इंडिया’ (पूर्व में जनमत) के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने करीब तीन साल तक ‘टीवी टुडे‘ के साथ भी काम किया है।
वंदना झा को तमाम मुद्दों पर लिखने का काफी शौक है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो वंदना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
टैग्स इस्तीफा न्यूज24 वंदना झा