होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया टुडे' समूह से जुड़े उत्कर्ष अवस्थी, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
'इंडिया टुडे' समूह से जुड़े उत्कर्ष अवस्थी, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
डिजिटल पत्रकार उत्कर्ष अवस्थी ने ‘MH One TV Network’ को अलविदा बोलकर 'इंडिया टुडे' समूह के साथ नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
डिजिटल पत्रकार उत्कर्ष अवस्थी ने ‘MH One TV Network’ को अलविदा कह दिया है। उत्कर्ष ने अब 'इंडिया टुडे' समूह के साथ बतौर सब एडिटर (सोशल मीडिया) के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। बता दें कि पत्रकारिता के अपने करीब पांच साल के करियर में उत्कर्ष ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल तीनों में काम किया है।
मूल रूप से इलाहाबाद (अब प्रयागराज) निवासी उत्कर्ष ने इलाहाबाद के शियाट्स कॉलेज से बैचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने ‘रेडियो अदन 90.4’ और ‘अमर उजाला’ में काम किया। इसके बाद फिर उत्कर्ष ने वर्ष 2016 में दिल्ली आकर ‘भारतीय विद्या भवन‘ से पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म की पढ़ाई की।
यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उत्कर्ष ने ‘रियल्टी मीडिया‘ में बतौर रिपोर्टर काम किया। इस दौरान उनकी रियल एस्टेट पर की गई धारदार रिपोर्टिंग को खूब सराहा गया। इसके बाद उत्कर्ष ने रीजनल चैनल्स ‘इंडिया वॉइस‘ और ‘लाइव 24‘में बतौर प्रोड्यूसर/एंकर भी काम किया।
इसके बाद उत्कर्ष 'न्यूज24' से बतौर सब एडिटर जुड़े और यहां डिजिटल पत्रकारिता की। फिर वह 'MH One TV Network' के साथ जुड़े और वहां करीब दो साल बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया। इसके बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर अब ‘इंडिया टुडे‘ में जॉइन किया है।
टैग्स इंडिया टुडे उत्कर्ष अवस्थी