होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सवाल पूछते समय पत्रकार कर बैठा ये गलती, अब उड़ रहा मजाक

सवाल पूछते समय पत्रकार कर बैठा ये गलती, अब उड़ रहा मजाक

पाकिस्तानी पत्रकारों के ‘कारनामे’ आये दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पाकिस्तानी पत्रकारों के ‘कारनामे’ आये दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी वह भारत के संबंध में बेवजह के दावे करके हंसी का पात्र बनते हैं, तो कभी अपनी हरकतों से जगहंसाई की वजह बन जाते हैं। ताजा मामला पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार असद अली मुबारक का है। असद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा कर बैठे, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। इस वजह से जनाब को सोशल मीडिया पर जमकर निशाना बनाया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि उन्हें निशाना बनाने वालों में उनकी अपनी बिरादरी के लोग भी पीछे नहीं हैं...यानी कि पत्रकार।

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है। पहले टेस्ट मैच में पाक ने उसे करारी शिकस्त दी थी। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें अन्य पत्रकारों के साथ ही असद अली मुबारक भी उपस्थित थे। सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ और पत्रकारों ने पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम से उनकी रणनीति के बारे में जानना चाहा। इसी बीच, असद ने भी माइक थामा और अपना परिचय देते हुए जगहंसाई वाला सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा, ‘बाबर मेरा नाम असद अली मुबारक है। क्या प्लानिंग है? श्रीलंका की टीम को कल पहले सेशन में आउट कर लेंगे’? इससे पहले कि असद अली इंटरनेशनल मीडिया के सामने कोई और गलती करते, बाबर ने बिना देर किए उनकी गलती सुधारते हुए कहा ‘बांग्लादेश’। उस वक्त तो इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं हुआ, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर लोगों ने इन पत्रकार की चुटकियां लेना शुरू कर दिया। कई पत्रकारों ने भी अपने अंदाज में असद का मजाक उड़ाया।

रेडियो चैनल के लिए काम करने वाले अहमर नजीब ने लिखा, ‘हमने लगभग हर प्रेस कांफ्रेंस में असद के अजीब सवालों का सामना किया है, समझ नहीं आता कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड उन्हें सवाल पूछने की इजाजत कैसे दे देता है’। वहीं, पत्रकार शहीद हाश्मी ने प्रेस कांफ्रेंस का विडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘ये वहीं हैं, जिन्होंने धनंजया डी सिल्वा को डिकवेला समझ लिया था।’ मालूम हो कि पिछले साल जब श्रीलंका टीम पाकिस्तान टूर पर गई थी तब भी असद अली मुबारक ने ऐसी ही गलती की थी। उन्होंने श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को आल राउंडर धनंजया डी सिल्वा समझ लिया था।’     

वैसे पाकिस्तानी पत्रकारों की ‘करामत’ के कई मामले मौजूद हैं। कुछ वक्त पहले पाकिस्तान की एक महिला एंकर ‘एपल’ कंपनी को सेब समझ बैठीं थीं, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। हुआ यूं था कि एक न्यूज कार्यक्रम के दौरान पैनलिस्ट ने व्यापार की बात करते हुए कहा था कि ‘अकेले एप्पल का व्यापार पाकिस्तान के पूरे सालाना बजट से ज्यादा है।' जिस पर ‘एप्पल’ को फल समझते हुए एंकर ने कहा था ‘हां सर, मैंने सुना है कि सेब की कई किस्में होती हैं और इसका व्यापार भी बड़े पैमाने पर होता है।' हालांकि, पैनलिस्ट ने तुरंत ही टोकते हुए कहा कि था कि वह सेब वाले एप्पल नहीं, बल्कि आईपोन कंपनी वाले एप्पल की बात कर रहे हैं। बात समझ में आते ही एंकर ने हंसते हुए किसी तरह बात संभाली थी और कहा कि वह खाने वाला एप्पल समझ बैठी थीं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पाकिस्तानी पत्रकार असद अली मुबारक
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

23 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago