होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज को अलविदा कह अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार सुधीर कुमार पांडेय
इंडिया न्यूज को अलविदा कह अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार सुधीर कुमार पांडेय
सुधीर कुमार ने इंडिया न्यूज से विदाई के बारे में फेसबुक पोस्ट भी शेयर की है
पंकज शर्मा 6 years ago
‘इंडिया न्यूज’ चैनल से पुरानी एडिटोरियल टीम के कई चेहरे दीपक चौरसिया और राणा यशवंत के जाने के बाद अलग-अलग चैनल्स में निकल चुके हैं। अब आउटपुट/प्रोग्रामिंग के एक और पुराने चेहरे सुधीर कुमार पांडेय ने भी चैनल से विदाई ले ली है।
इंडिया न्यूज में एसोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रोडयूसर के पद पर कार्यरत सुधीर कुमार ने यहां से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी ‘टीवी9’ समूह के हिंदी चैनल टीवी9 भारतवर्ष से की है। इंडिया न्यूज में करीब साढ़े छह साल से कार्यरत सुधीर कुमार पांडेय कई प्रोग्राम्स से जुड़े हुए थे और अरसे तक एंटरटेनमेंट और सीरियल्स के शोज की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर रही। वह शुरुआत से ही चौरसिया-राणा टीम का हिस्सा था।
इस मौके पर सुधीर ने एक फेसबुक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘6 साल 5 महीने और 28 दिन बाद खट्टी मीठी यादों के साथ अलविदा इंडिया न्यूज। चैनल ख़ूब तरक्की करे और यहां काम कर रहे मित्रों का जीवन सुख से भरा रहे यही कामना है। इंडिया न्यूज में बहुत कुछ सीखने को मिला, ये अनुभव हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स इंडिया न्यूज सुधीर कुमार पांडेय टीवी 9 भारतवर्ष