होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee News को बाय बोल अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार सिद्धार्थ त्रिपाठी
Zee News को बाय बोल अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार सिद्धार्थ त्रिपाठी
पूर्व में कई मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं सिद्धार्थ त्रिपाठी
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकार सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी छह साल की पारी को विराम दे दिया है। यहां वह एसोसिएट एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और ‘जी न्यूज’ के प्रमुख शो ‘डीएनए’ की प्रोडक्शन टीम को लीड करते थे। खबर है कि सिद्धार्थ त्रिपाठी ने अब ‘आजतक’ चैनल का दामन थाम लिया है। उन्होंने यहां पर बतौर एडिटर जॉइन किया है।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय से साइंस ग्रेजुएट सिद्धार्थ त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 18 साल का अनुभव है। इससे पहले वे ‘लाइव इंडिया’ (पूर्व में जनमत) मे करीब साढ़े पांच साल, ‘सहारा टीवी’ में करीब चार साल और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में करीब दो साल तक काम कर चुके हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स आजतक जी न्यूज डीएनए सिद्धार्थ त्रिपाठी