होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोली मारकर पत्रकार की हत्या, हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए बदमाश

गोली मारकर पत्रकार की हत्या, हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए बदमाश

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया है, जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों द्वारा एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी स्थित बहुआरा साखू गांव की है। मृतक की पहचान साखू गांव निवासी सुभाष कुमार पुत्र अर्जुन के रूप में हुई है। सुभाष कुमार एक निजी न्यूज चैनल के लिए काम करते थे और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को गांव में ही चौक के समीप एक लड़के की शादी का कार्यक्रम था। शाम को सुभाष उसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के दौरान पिता एवं चाचा आगे बढ़ गए, इसी बीच वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने सुभाष के सिर में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा सुभाष को बखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि साखू में एक लड़के की शादी के अवसर पर आम-महुआ विवाह रस्म के दौरान रास्ते में डीजे पर गांव की लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी थी, जिसका सुभाष ने विरोध किया था। छेड़खानी करने वाला मुख्य आरोपी पड़ोसी गांव का था और इस वैवाहिक कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं था। सुभाष द्वारा विरोध किया जाना आरोपी को नागवार गुजरा और भोज खाकर निकलते ही सैकड़ों लोगों के बीच अपने साथियों के साथ मिलकर सुभाष को गोली मारकर फरार हो गया।

वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि सुभाष की हत्या चुनावी रंजिश की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि सुभाष ने अपने एक नजदीकी को पंचायत में वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ाया था, जिसमें वह जीत गया था। इससे प्रतिद्वंद्वी उनसे नाराज चल रहे थे। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।

इधर, सुभाष हत्याकांड की निंदा करते हुए तमाम पत्रकारों, राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह सुभाष की पार्थिव देह को प्रेस क्लब लाया गया, जहां तमाम पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया है, जल्द ही उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  


टैग्स पत्रकार की हत्या बेगूसराय गोली मारकर हत्या सुभाष कुमार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago