होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को अलविदा बोल पत्रकार शोभित शर्मा ने शुरू किया नया सफर
दैनिक जागरण को अलविदा बोल पत्रकार शोभित शर्मा ने शुरू किया नया सफर
पूर्व में कई अखबारों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं शोभित शर्मा
पंकज शर्मा 6 years ago
दैनिक जागरण में अपनी पारी को विराम देकर पत्रकार शोभित शर्मा ने अब अमर उजाला के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। दैनिक जागरण, गाजियाबाद में बतौर रिपोर्टर करीब साढ़े पांच साल अपनी जिम्मेदारी निभा चुके शोभित शर्मा को अमर उजाला, गाजियाबाद में सब एडिटर/रिपोर्टर की भूमिका सौंपी गई है।
शोभित शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जलेसर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से संबद्ध हिंट इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (गाजियाबाद) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। दैनिक जागरण में अपनी पत्रकारीय पारी शुरू करने से पहले शोभित नवोदय टाइम्स और डीएलए अखबार में भी काम कर चुके हैं।
टैग्स दैनिक जागरण अमर उजाला शोभित शर्मा