होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार शोभित चतुर्वेदी ने इस न्यूज चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
पत्रकार शोभित चतुर्वेदी ने इस न्यूज चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
उन्होंने आगरा में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है। पूर्व में वह करीब नौ साल तक ‘ईटीवी’ (न्यूज18) और लगभग चार साल तक ‘जी मीडिया’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पत्रकार शोभित चतुर्वेदी ने ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) न्यूज चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने आगरा में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है। शोभित चतुर्वेदी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। ‘भारत समाचार’ से पहले वह करीब नौ साल तक ‘ईटीवी’ (न्यूज18) में सीनियर रिपोर्टर और करीब चार साल तक ‘जी मीडिया’ में सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
‘ईटीवी’ में उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ कवर किया, जिसमें उन्हें बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा में कठिन परिस्थितियों में भी शोभित ने धारदार रिपोर्टिंग की, जिसके लिए भी इन्हें सम्मानित किया गया।
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार शोभित चतुर्वेदी ने जहां तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ‘वन टू वन’ साक्षात्कार किया, वहीं उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा का भी साक्षात्कार किया। इसके अलावा ‘जी’ में रहते हुए शोभित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी इंटरव्यू किया। समाचार4मीडिया की ओर से शोभित चतुर्वेदी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स भारत समाचार नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट शोभित चतुर्वेदी प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट