होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक’ को बाय बोल पत्रकार शिवांगी ठाकुर ने शुरू की नई पारी
‘आजतक’ को बाय बोल पत्रकार शिवांगी ठाकुर ने शुरू की नई पारी
पत्रकार शिवांगी ठाकुर ने अपनी पत्रकारीय पारी का नया आगाज किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार शिवांगी ठाकुर के बारे में एक नई खबर है। दरअसल, उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ को अलविदा कह दिया है। शिवांगी ठाकुर ने अब अपनी नई पारी ‘टीवी9’ समूह के नए हिंदी चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के साथ की है। यहां उन्हें स्पेशल करेसपॉन्डेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवांगी ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद इस बात की जानकारी दी है।
I am pleased to inform you all that I have joined @TV9Bharatvarsh from today. Looking forward to working with some amazing people and this new role. आओ देश बदलें :)
— Shivangi Thakur (@thakur_shivangi) May 1, 2019
बताया जाता है कि शिवांगी ठाकुर ने वर्ष 2016 में ‘आजतक’ जॉइन किया था। करीब तीन साल की इस पारी के दौरान वह मुंबई में ‘इंडिया टुडे’ और ‘आजतक’ के लिए जनरल बीट के साथ एंटरटेनमेंट बीट संभाल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मुंबई में आई भीषण बारिश के साथ ही पिछले साल एलफिंस्टन हादसे को लेकर कई खास स्टोरीज की थीं। इसके अलावा सलमान खान से ‘मीटू’ (MeToo) कैंपेन को लेकर पूछे गए अपने सवाल को लेकर वे काफी चर्चा में रही थीं।
‘आजतक’ से पहले शिवांगी ठाकुर ‘न्यूज18 इंडिया’ के साथ जुड़ी हुई थीं और वहां क्राइम व जनरल बीट कवर करती थीं। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने फेसबुक पेज पर उनका कॉन्टेक्ट शेयर किया था, जिस पर अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिली थी।
टैग्स आजतक अनुराग कश्यप टीवी9 टीवी9 भारतवर्ष शिवांगी ठाकुर