होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सौरभ कुमार चौहान ने अब इस मीडिया समूह से की नई शुरुआत
पत्रकार सौरभ कुमार चौहान ने अब इस मीडिया समूह से की नई शुरुआत
इसके पहले सौरभ करीब दो साल से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में कार्यरत थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार सौरभ कुमार चौहान ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की हैं। सौरभ इस समूह की मल्टीमीडिया टीम में बतौर वीडियो एडिटर अपनी भूमिका निभाएंगे।
इसके पहले सौरभ करीब दो साल से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में कार्यरत थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सौरभ कुमार चौहान को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘प्राइम न्यूज’, ‘न्यूज1इंडिया. ‘इंडिया न्यूज’ और ‘न्यूज नेशन’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से सौरभ कुमार चौहान को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स आजतक इंडिया टुडे टीवी टुडे नेटवर्क नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग