होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को बाय बोल पत्रकार संजीत मिश्रा ने नई दिशा में बढ़ाए कदम
दैनिक जागरण को बाय बोल पत्रकार संजीत मिश्रा ने नई दिशा में बढ़ाए कदम
प्रिंट पत्रकारिता में 16 साल से ज्यादा के करियर के दौरान वह कई अखबारों में निभा चुके हैं जिम्मेदारी
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकार संजीत मिश्रा ने दैनिक जागरण को बाय बोल दिया है। वह धनबाद एडिशन में सिटी डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। खबर है कि उन्होंने अब नई दिशा में कदम बढ़ाए हैं। वह अगली पारी किसी अखबार के साथ नहीं, बल्कि वर्ल्ड बैंक व बिहार सरकार के एक प्रोजेक्ट के साथ शुरू करने वाले हैं।
संजीत मिश्रा को प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। दैनिक जागरण से पूर्व वह प्रभात खबर, पटना के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह चार पेजों के महत्वपूर्ण सप्लीमेंट ‘लाइफ@पटना’ की कमान संभाल रहे थे। इसके अलावा वह ‘आईनेक्स्ट’, ‘स्वतंत्र वार्ता’ और ‘हिन्दुस्तान’ अखबार के साथ भी काम कर चुके हैं।
2008 में पटना से शुरू हुए आईनेक्स्ट की लॉन्चिंग टीम के सदस्य रह चुके संजीत मिश्रा ने वहां करीब आठ साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। आईनेक्स्ट के ब्रॉडशीट होने के बाद इन्होंने संस्थान को अलविदा कह दिया था। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले संजीत ने पत्रकारिता की पढ़ाई बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से की है।
टैग्स दैनिक जागरण संजीत मिश्रा वर्ल्ड बैंक