होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संजय गिरि और सौरभ पांडेय ने सक्रिय पत्रकारिता को कहा अलविदा, की नई शुरुआत

संजय गिरि और सौरभ पांडेय ने सक्रिय पत्रकारिता को कहा अलविदा, की नई शुरुआत

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने काम और व्यवहार के बूते अलग छाप छोड़ने वाले पत्रकार संजय गिरि और सौरभ पांडेय ने सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कहते हुए नई दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपने काम और व्यवहार के बूते अलग छाप छोड़ने वाले पत्रकार संजय गिरि और सौरभ पांडेय ने सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कहते हुए नई दिशा में कदम बढ़ाए हैं। दोनों ने अब नामी डिजिटल पीआर कंपनी ‘इंटीग्रेटेड सेंटर फॉर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड’ (आइसीसीपीएल) में उच्च पद पर जॉइन किया है। संजय गिरि ने ‘नवभारत टाइम्स’ और सौरभ पाण्डेय ने ‘दैनिक जागरण’ से इस्तीफे और पीआर कंपनी से जुड़ने की खबर की पुष्टि की है।

बता दें कि संजय गिरि अब तक दैनिक हिंट, हिन्दुस्तान,  दैनिक भास्कर,  समाचार प्लस, आर9 न्यूज व नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं।

वहीं,  सौरभ पाण्डेय भी पूर्व में पंजाब केसरी में रिपोर्टर, अमर उजाला में क्राइम हेड और दैनिक जागरण में साहिबाबाद ब्यूरो चीफ व बाद में दिल्ली के आउटपुट के सह प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में संजय गिरि का कहना है, ‘पत्रकारिता मेरे हृदय में बसी है और एक लंबा समय मैंने इसे मिशन मानकर इसके साथ गुज़ारा है।’ संजय का कहना है कि वह भले ही परोक्ष रूप से पत्रकारिता से किनारा कर रहे हैं लेकिन अपरोक्ष रूप से वह इससे जुड़े रहेंगे।

वहीं, सौरभ पाण्डेय का कहना है कि पीआर भी पत्रकारिता का ही हिस्सा है। वह रेगुलर कार्य के साथ पत्रकारिता से भी जुड़े रहेंगे। कई समाचार पत्रों से उन्हें लेख लिखने और पार्ट टाइम जुड़ने के प्रस्ताव भी आने लगे हैं। हालांकि अभी वह पूरा ध्यान अपनी नई पारी पर केंद्रित करना चाहते हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से संजय गिरि और सौरभ पाण्डेय को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

टैग्स दैनिक जागरण पीआर एजेंसी सौरभ पाण्डेय
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है