होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पत्रकार सागरिका मित्रा को ‘India News‘ में मिली यह अहम जिम्मेदारी
टीवी पत्रकार सागरिका मित्रा को ‘India News‘ में मिली यह अहम जिम्मेदारी
इससे पहले वह ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में आउटपुट एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टीवी पत्रकार सागरिका मित्रा को देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी’ (iTV) नेटवर्क में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (नेशनल) में बतौर डिप्टी न्यूज डायरेक्टर जॉइन किया है।
मूल रूप से बंगाल की रहने वालीं सागरिका मित्रा को टीवी मीडिया में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में आउटपुट एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं। वह इस चैनल की कोर टीम में भी शामिल थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में सागरिका मित्रा ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) से की थी। यहां करीब चार साल तक उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई और फिर ‘रिपब्लिक टीवी‘ की लॉन्चिंग टीम से जुड़ गईं। यहां वह एंकरिंग के साथ-साथ आउटपुट डिपार्टमेंट में लीडरशिप रोल निभा रही थीं।
इसके अलावा ‘इंडिया न्यूज’ पर प्राइम टाइम शो ‘जनता का मुकदमा’ के एडिटोरियल कंटेंट की जिम्मेदारी भी सागरिका मित्रा संभालती हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने चेन्नई के ‘एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म‘ से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया की ओर से सागरिका मित्रा को इस नई भूमिका के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज रिपब्लिक भारत आईटीवी नेटवर्क डिप्टी न्यूज डायरेक्टर प्रदीप भंडारी PRADEEP BHANDARI सागरिका मित्रा