होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया टीवी' के चेयरमैन रजत शर्मा ने 'आपातकाल' के दिनों को किया याद, कही ये बात
'इंडिया टीवी' के चेयरमैन रजत शर्मा ने 'आपातकाल' के दिनों को किया याद, कही ये बात
'इंडिया टीवी' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान भारत में 'आपातकाल' के दिनों को याद किया और कई किस्से साझा किए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'इंडिया टीवी' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान भारत में 'आपातकाल' के दिनों को याद किया और कई किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि आपातकाल के समय में कैसे उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था। रजत शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें पुलिस ने पीटा था, जिसके निशान उनके शरीर पर आज तक मौजूद हैं।
इस इंटरव्यू में रजत शर्मा ने अपने बचपन, गरीबी, परिवार और करियर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह बेहद गरीबी में उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की थी। उनका बचपन इतना सेक्सी नहीं था, जितना टीवी में आजकल दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ। उनके परिवार के पास केवल 10 वाई 10 का एक कमरा था, लेकिन घर पर नल नहीं था। नहाने के लिए भी गली के नुक्कड़ पर एक नल था, वहां जाना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि वो और उनके भाई नुक्कड़ पर लगे नल से नहा लेते थे। इस दौरान 2 बाल्टी पानी घर के लिए भी लाते थे, जो मां और बहन के लिए होता था। ये बहुत मुश्किल दिन थे। लेकिन बाद में उनकी रुचि राजनीति में जागी क्योंकि उस समय जेपी का आंदोलन चल रहा था। अरुण जेटली, विजय गोयल से मिलने के बाद मुझमें बदलाव आया और मैं जेपी आंदोलन से जुड़ गया। जब आपातकाल लगा तो लोगों को पता नहीं था कि इतने बड़े नेता जेल में हैं और उनके अधिकार छीन लिये गये हैं।
हमने 'मशाल' नाम से एक अखबार छापने की योजना बनाई। एक दिन जब मैं मोमबत्ती की रोशनी में यह कर रहा था तो पुलिस ने छापा मार दिया। उन्होंने मुझे एक कुर्सी पर बिठाया और मेरे पैर सामने एक कुर्सी से बांध दिये। मेरे पैरों पर अभी भी हमले का निशान है। अगले दिन, उन्होंने मुझे मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया और तिहाड़ जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक कहानी है।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू-
(साभार: ANI)
टैग्स रजत शर्मा एएनआई