होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घर में घुसकर पत्रकार से हैवानियत, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही तोड़ा दम
घर में घुसकर पत्रकार से हैवानियत, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही तोड़ा दम
घटना के दौरान सातवें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट पर अकेले थे पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मुंबई में एक पत्रकार की हत्या का मामला सामने आया है। आनंद नारायण नामक 38 वर्षीय यह पत्रकार मुंबई के अंटोप हिल इलाके में रहते थे और स्थानीय अखबार में काम करते थे। सोमवार की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने फ्लैट में घुसकर हैवानियत दिखाते हुए गला काटकर उनकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात यह घटना उस समय हुई, जब आनंद नारायण पांटा गैलेक्सी बिल्डिंग में सातवें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट पर अकेले थे।
पुलिस के अनुसार, पड़ोसी ने जब नारायण के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पूर्व हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ हालत में नारायण को लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को देर रात करीब दो बजे तीन लोग बिल्डिंग में घुसते हुए दिखे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं तीन लोगों ने नारायण की हत्या की है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स पत्रकार की हत्या आनंद नारायण