होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार मोनू लोधी ने तलाशी नई मंजिल
‘आजतक’ को अलविदा कहकर युवा पत्रकार मोनू लोधी ने तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार मोनू लोधी ने ‘आजतक’ (AajTak) को अलविदा कह दिया है। मोनू लोधी ने करीब चार महीने पहले ही ‘आजतक’ की डिजिटल टीम में जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार मोनू लोधी ने ‘आजतक’ (AajTak) को अलविदा कह दिया है। मोनू लोधी ने करीब चार महीने पहले ही ‘आजतक’ की डिजिटल टीम में जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘न्यूज24’ (News24) में मध्य प्रदेश के असाइनमेंट डिपार्मेंट के हेड थे और वहां वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष मिश्रा के साथ कार्य कर रहे थे।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोनू लोधी फिर से असाइनमेंट का रुख कर रहे हैं और जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) में प्रड्यूसर की भूमिका में जा रहे हैं।
मोनू को मीडिया में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। उन्होंने सहारा एमपी\छत्तीसगढ़ से वर्ष 2016 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा था। यहां करीब चार साल तक काम करने के बाद वह वर्ष 2020 में ‘न्यूज24’ आ गए थे। यहां उन्हें असाइनमेंट हेड (एमपी\छत्तीसगढ़) बनाया गया था। मोनू की एमपी\छत्तीसगढ़ में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
मोनू लोधी मूल रूप से यूपी के उन्नाव के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और नौकरी सब दिल्ली-एनसीआर में ही हुई है। समाचार4मीडिया की ओर से मोनू लोधी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स आजतक इस्तीफा एएनआई रिजाइन अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग मोनू लोधी