होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रिका से विदाई लेकर मनीष रंजन ने इस TV चैनल की डिजिटल विंग से शुरू किया नया सफर
पत्रिका से विदाई लेकर मनीष रंजन ने इस TV चैनल की डिजिटल विंग से शुरू किया नया सफर
पत्रिका ग्रुप की डिजिटल टीम में डेस्क इंचार्ज रहे मनीष रंजन ने यहां से विदाई ले ली है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पत्रिका ग्रुप की डिजिटल टीम में डेस्क इंचार्ज रहे मनीष रंजन ने यहां से विदाई ले ली है और अब अपनी पारी की शुरुआत ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के डिजिटल विंग में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर की है। वे यहां बिजनेस, ऑटो और गैजेट बीट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मनीष रंजन पत्रिका ग्रुप से पहले ‘मनीभास्कर डॉट कॉम’ (moneybhaskar.com) में थे, जहां वे चीफ सब एडिटर की भूमिका निभा रहे थे। यहां वे ‘जी बिजनेस’ से आए थे। ‘जी बिजनेस’ में वे एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे। जी मीडिया में मनीष ने 5 वर्षों तक अपना योगदान दिया। वे इस ग्रुप से अगस्त, 2010 में जुड़े थे।
इससे पहले वे एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ थे, जहां उन्होंने बतौर संवाददाता लगभग दो वर्षों तक काम किया। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत अप्रैल, 2008 में ‘लाइव इंडिया’ के साथ की थी। उन्होंने एक साल से भी अधिक समय तक ‘वॉइस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल में भी काम किया है।
टैग्स पत्रकार टीवी9 भारतवर्ष मनीष रंजन