होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, इस पत्रकार की 'माचिस' किस तरह लगा रही नेताओं के मन में आग
जानें, इस पत्रकार की 'माचिस' किस तरह लगा रही नेताओं के मन में आग
करीब दो दशक तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सेवाएं दे चुके ये पत्रकार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने तीखे कटाक्ष के लिए प्रसिद्ध हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मल्लाना का चुनाव चिन्ह ‘माचिस’ है और इस माचिस ने फिलहाल नेताओं के मन में आग लगा रखी है। उन्हें कहीं न कहीं यह डर सता रहा है कि मल्लाना की लोकप्रियता उन्हें जीत का स्वाद चखा सकती है। करीब दो दशक तक प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सेवाएं दे चुके नवीन कुमार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने तीखे कटाक्ष के लिए प्रसिद्ध हैं।
मल्लाना ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमए (पॉलिटिकल साइंस) और मास्टर्स ऑफ कम्युनिकेशंस एंड जर्नलिज्म (MCJ) किया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) से एमबीए की पढ़ाई की है।
पत्रकारिता से राजनीति में आने के बारे में वह कहते हैं, ‘पिछले कुछ महीनों से मैंने अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज्य में अवैध रूप से भूमि हड़पने के कई मामलों को उजागर किया है। एक पत्रकार के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं सत्ता के काले चेहरों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करूं, उसके बाद आगे क्या करना है, यह सिविल सोसायटी और विपक्षी नेताओं पर निर्भर करता है। लेकिन दुर्भाग्यवश विपक्षी दल मुख्यरूप से कांग्रेस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई और सिविल सोसायटी की भी अपनी कमजोरियां हैं। यह सब देखकर मुझे लगा कि मेरे लिए राजनीतिक संग्राम में कूदने का यह बिलकुल सही समय है।‘
मल्लान्ना ने कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। उनका कहना है, ‘मेरे पास कई दस्तावेज़ हैं, जिनसे पता चलता है कि सरकार के 76 विधायकों के साथ-साथ कुछ रसूखदार भ्रष्ट हैं। मैंने जनता के सामने अपनी बात रख दी है, अब वो क्या फैसला लेती है ये देखना है।’
पहले मल्लान्ना खबरों की तलाश में निकला करते थे और अब मतदाताओं से मिलने के लिए उनके बीच पहुंच रहे हैं। हुजूरनगर सीट पर उनका मुकाबला टीआरएस की सईदी रेड्डी और कांग्रेस की पद्मावती रेड्डी से है। चुनावी नतीजा चाहे जो भी हो, लेकिन फिलहाल तो सभी पार्टियों के नेताओं की बेचैनी की वजह सिर्फ और सिर्फ मल्लाना हैं।
टैग्स चुनाव तेलंगाना नवीन कुमार तीनमार मल्लाना