होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बड़े ही नाटकीय अंदाज में पत्रकार को अपने 'जाल' में यूं फंसाया लुटेरों ने

बड़े ही नाटकीय अंदाज में पत्रकार को अपने 'जाल' में यूं फंसाया लुटेरों ने

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है

पंकज शर्मा 6 years ago

कार सवार बदमाशों द्वारा बड़े ही नाटकीय अंदाज में पत्रकार से लूटपाट का मामला सामने आया है। यह घटना बिहार में मधुबनी जिले की है। पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि एक हिंदी अखबार में संवाददाता प्रमोद सर्राफ के साथ यह वारदात राजनगर थाना के मंगर पट्टी चौर में सड़क किनारे घटी। घटनाक्रम के बारे में प्रमोद ने बताया कि बीच सड़क पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था, उसके सिर पर हाथ रखे एक दूसरा व्यक्ति खड़ा हुआ था। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि सड़क पर व्यक्ति को उल्टी हो रही है। इसके अलावा पास में ही खड़ी कार में दो लोग बैठे हुए थे।

प्रमोद के अनुसार, पास जाने पर जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक रोकी, चारों ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया और लूटपाट शुरू दी। चारों बदमाशों ने उनसे 1400 रुपए, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड लूट लिया। यही नहीं, बदमाशों ने धमकाते हुए उनसे एटीएम का पिन नंबर भी पूछा। लूटपाट को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पत्रकार ने राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स मधुबनी प्रमोद सर्राफ पत्रकार से लूट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है