होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज नेशन को बाय बोलकर पत्रकार कुणाल कौशल ने शुरू किया नया सफर
न्यूज नेशन को बाय बोलकर पत्रकार कुणाल कौशल ने शुरू किया नया सफर
न्यूज नेशन चैनल की हिंदी वेबसाइट ‘न्यूज स्टेट’ की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य थे कुणाल कौशल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
न्यूज नेशन की हिंदी वेबसाइट ‘न्यूज स्टेट’ की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य और वेबसाइट को मुकाम तक पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले युवा पत्रकार कुणाल कौशल ने अब चैनल को बॉय बोल दिया है। अब कुणाल कौशल ने अपनी नई पारी ‘आजतक’ चैनल की ऑनलाइन विंग से की है। यहां उन्होंने बतौर चीफ सब एडिटर जॉइन किया है।
कुणाल कौशल ने अगस्त 2016 में ‘न्यूज नेशन’ जॉइन किया था और इसकी हिंदी वेबसाइट को लॉन्च कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, न्यूज स्टेट से संपादक के इस्तीफा दे देने के बाद कुणाल कौशल ने करीब 8 महीने बतौर शिफ्ट हेड वेबसाइट की जिम्मेदारी संभाली। इनकी कई स्टोरीज ने सुर्खियां बटोरीं और पेज व्यू के मामले में भी कई रिकॉर्ड बनाए। कुणाल कौशल इससे पहले ‘एबीपी न्यूज’ में भी काम कर चुके हैं और वहीं से इस्तीफा देकर ‘न्यूज नेशन’ से जुड़े थे।
कुणाल कौशल राजनीतिक विषयों पर अपनी बेहतर लेखनी के अलावा शानदार व्यंग्य लिखने के लिए भी जाने जाते हैं। कुणाल मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। वर्ष 2010 में 12 वीं करने के बाद कुणाल कौशल दिल्ली आ गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स आजतक एबीपी न्यूज न्यूज नेशन न्यूज स्टेट कुणाल कौशल