होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सांसद की इस ‘हरकत’ पर भड़के पत्रकार ने दर्ज कराई FIR

सांसद की इस ‘हरकत’ पर भड़के पत्रकार ने दर्ज कराई FIR

कार्रवाई न होने पर पत्रकारों ने विधानसभा के साथ ही मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने की धमकी भी दी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहीं उन पर हमला कर दिया जाता है तो कहीं उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। ओडिशा के ऐसे ही एक मामले में निजी टीवी चैनल के पत्रकार ने बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पत्रकार ने सांसद और उनके समर्थकों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

पत्रकार मनोज स्वैन द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, एक नई परियोजना के बारे में सवाल पूछे जाने पर अभिनेता से नेता बने और केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती ने मंगलवार को न सिर्फ उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया, बल्कि हाथापाई भी की। हालांकि, अनुभव मोहंती ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज किया है।

वहीं, पत्रकारों ने इस मामले की निंदा की है। पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रपाड़ा कलेक्टर सामर्थ वर्मा से मिलकर मोहंती से माफी मंगवाने की मांग की है। भुवनेश्वर में प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर विधानसभा के साथ ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास का घेराव करने की धमकी भी दी है।

गौरतलब है कि पांच महीने पहले एक महिला पत्रकार ने मोहंती और उनके भाई के खिलाफ कटक के पुरीघाट थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। महिला पत्रकार की शिकायत पर हमला और यौन उत्पीड़न के आरोप दर्ज किये गये थे।

टैग्स एफआईआर पत्रकार से बदसलूकी अनुभव मोहंती बीजद सांसद मनोज स्वैन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है