होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यह रहा हिंदी पत्रकारिता की भाषा का ताज़ा 'लल्लनटॉप' उदाहरण
यह रहा हिंदी पत्रकारिता की भाषा का ताज़ा 'लल्लनटॉप' उदाहरण
पत्रकार ने वेबसाइट की स्टोरी में प्रयुक्त एक शब्द पर जताई आपत्ति
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी पत्रकारिता की बिगड़ती भाषा का एक उदाहरण दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत पत्रकार संत समीर ने अपनी फेसबुक वॉल पर दिया है। उन्होंने इंडिया टुडे समूह की लोकप्रिय वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ की एक स्टोरी के पहले पैरा में प्रयुक्त ‘भयानक जीत’ शब्द पर आपत्ति जताई है। वे लल्लनटॉप की कॉपी में प्रयुक्त वाक्य, ‘चुनाव में भयानक जीत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है।‘ पर जबर्दस्त तंज करते हुए लिखते हैं कि ज़बरदस्त, ज़ोरदार, शानदार वग़ैरह नहीं...भयानक जीत! कहीं ऐसा तो नहीं कि इस जीत से लोग सचमुच डर गए हैं??
उनकी इस आपत्ति के बाद फेसबुक पर उनके पक्ष में कई लोगों ने कमेंट भी किया है। देखिए आप भी लल्लनटॉप की उस कॉपी का स्क्रीनशॉट, जिसके बारे में संत समीर ने फेसबुक पर लिखा है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स संत समीर द लल्लनटॉप