होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ET NOW से विदाई लेकर दानिश आनंद ने यहां शुरू किया नया सफर
ET NOW से विदाई लेकर दानिश आनंद ने यहां शुरू किया नया सफर
दानिश आनंद ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) के साथ दिसंबर, 2021 से थे, जहां वह सीनियर रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टाइम्स नेटवर्क के ‘ईटी नाउ’ (ET NOW) चैनल से अपनी विदाई लेने के बाद अब दानिश आनंद ने ‘सीएनबीसी-टीवी18’ (CNBC-TV18) चैनल जॉइन कर लिया है। उन्होंने यहां सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पद पर अपना कार्यभार संभाला है।
दानिश आनंद ‘ईटी नाउ’ चैनल के साथ दिसंबर, 2021 से थे, जहां वह सीनियर रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले वह ‘जी बिजनेस’ चैनल के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए थे। यहां वह नवंबर, 2018 से दिसंबर, 2021 तक रहे।
दानिश ने दिसंबर 2016 में टाइम्स नाउ में एक महीने की और जी ऑनलाइन के स्पोर्ट्स डेस्क में दो महीने की (फरवरी व मार्च, 2017) इंटर्नशिप की है। इसके बाद वह ‘बीटीवीआई’ (BTVI) से जुड़ गए। मार्च 2017 में उन्होंने यहां जॉइन किया और अक्टूबर, 2018 तक वह यहां रहे और इस दौरान उन्होंने प्रड्यूसर तक की भूमिका निभाई।
टैग्स पत्रकार ईटी नाउ सीएनबीसी-टीवी18 दानिश आनंद