होम / मीडिया फोरम / इस मंच पर हुआ पत्रकार चेतन कुमार मालवीय का सम्मान
इस मंच पर हुआ पत्रकार चेतन कुमार मालवीय का सम्मान
इस पुरस्कार के लिए हर साल राजस्थान से एक पत्रकार का किया जाता है चयन
पंकज शर्मा 6 years ago
किसानों की स्थिति और उनसे जुड़े मुद्दों पर बेहतर रिपोर्टिंग के लिए दैनिक भास्कर,बिलाड़ा (जोधपुर, राजस्थान) के संवाददाता चेतन कुमार मालवीय को ग्राम गदर पत्रकारिता पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया है। जयपुर के फाइव स्टोर होटल में आयोजित एक समारोह में चेतन कुमार मालवीय को यह पुरस्कार कंज्यूमर यूनिटी एंट ट्रस्ट सोसायटी (CUTS) की ओर से दिया गया है। इस अवॉर्ड के तहत प्रशस्ति पत्र व दस हजार का चेक दिया गया है। बता दें कि ग्राम गदर पुरस्कार के लिए राजस्थान से हर साल मात्र एक पत्रकार का चयन होता है। इस बार चेतन मालवीय का चयन किया गया है।
कंज्यूमर यूनिटी एंट ट्रस्ट सोसायटी (जयपुर) के सहायक निदेशक दीपक सक्सेना ने बताया कि पत्रकारों के प्रोत्साहन के लिए ग्राम गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान दिया जाता है। इसके लिए प्रति वर्ष विभिन्न विषयों पर पत्रकारों से एंट्रीज मांगी जाती हैं। उन्होंने बताया कि 2018 के लिए किसानों की स्थिति पर एंट्रीज आमंत्रित की गई थीं। निर्णायक मंडल द्वारा आम सहमति से चेतन कुमार मालवीय का चयन किया गया।
उन्होंने बताया, ‘मालवीय ने बतौर संवाददाता किसानों की स्थिति पर बहुत सी रोचक व तार्किक स्टोरी के द्वारा किसानों में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। मालवीय पिछले 18 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई पत्र पत्रिकाओं, समाचार पत्रों व न्यूज चैनल में सेवाएं दी हैं।‘
समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल चेरिस मेथसन, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजेश कुमार यादव, कट्स इंटेरनेशल के डायरेक्टर जॉर्ज चेरियन, डीआईजी ट्रैफिक दीपक कुमार, एडब्ल्यूडब्ल्यूए सप्त शक्ति की रीजनल प्रेसिडेंट मरीना मेथसन, एसएमएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेट डॉ डीएस मीणा, डॉ एलएन पांडे, मधुसुदन शर्मा आदि मौजूद थे।
टैग्स चेतन कुमार मालवीय गांव गदर ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार कंज्यूमर यूनिटी एंट ट्रस्ट सोसायटी