होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जवान बेटे की मौत के पांच महीने बाद इस हादसे ने छीन ली वरिष्ठ पत्रकार की जिंदगी

जवान बेटे की मौत के पांच महीने बाद इस हादसे ने छीन ली वरिष्ठ पत्रकार की जिंदगी

इसी साल जनवरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से पत्रकार के घर में आग लगने से हो गई थी जवान बेटे की मौत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

घर में आग लगने से एक पत्रकार की जलकर मौत का मामला सामने आया है। यह मामला बांग्लादेश की राजधानी ढाका का है और जिस पत्रकार के साथ यह हादसा हुआ, उसका नाम मोअज्जम हुसैन नन्नू (Moazzem Hossain Nannu) है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा ढाका के आफताबनगर इलाके में शुक्रवार की सुबह हुआ। हालांकि, आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आशंका जताई है कि गैस लीकेज की वजह से घर में आग लगी है।

दैनिक अखबार ‘जुगांतर’ (Jugantor) में बतौर क्राइम रिपोर्टर कार्यरत मोअज्जम को ढाका स्थित ‘शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ में शुक्रवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि मोअज्जम को आईसीयू में भर्ती किया गया था। वह करीब 60 प्रतिशत जल गए थे और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई।

मोअज्जम ‘क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश’ (CRAB) के जनरल सेक्रेट्री भी रह चुके थे। बता दें कि इस साल जनवरी में भी मोअज्जम के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी और उस घटना में मोअज्जम के 24 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी।  

मोअज्जम की पत्नी पल्लबी (Pallabi) के अनुसार, उनके पति देर रात अखबार के दफ्तर से ड्यूटी पूरी कर लौटे थे। उनके बेटे के गुजर जाने के बाद उसका कमरा आमतौर पर बंद रहता है, लेकिन समय-समय पर पति-पत्नी बेटे की यादों को ताजा करने के लिए उस कमरे में जाते हैं।

पल्लबी ने बताया कि उस रात भी मोअज्जम बेटे के कमरे में गए थे। जैसे ही मोअज्जम ने बेटे के कमरे का दरवाजा खोलकर लाइट जलाई, एक धमाका सा हुआ और आग लग गई। इस घटना में मोअज्जम झुलस गए। पल्लबी ने यह भी बताया कि कभी-कभी फ्लैट में गैस की गंध आती है। गैस मैकेनिकों को चार दिन पहले बुलाया गया था और उन्होंने चार बार लाइन की जांच भी की। उन्होंने कहा कि बाथरूम के कमोड में गैस बन सकती है।

टैग्स बांग्लादेश आग पत्रकार की मौत मोअज्जम हुसैन नन्नू ढाका
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है