होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल के पत्रकार पर हुआ हमला, ये है बड़ी वजह

अब इस चैनल के पत्रकार पर हुआ हमला, ये है बड़ी वजह

पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में इन दिनों 17वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव चल रहे हैं। विभिन्न चरणों में चल रही मतदान प्रक्रिया के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस दौरान मीडिया को भी निशाना बनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में सोमवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान जहां ‘आजतक’ की टीम पर हमला हुआ, वहीं बिहार में ‘टाइम्स नाउ’ चैनल के ब्यूरो चीफ श्याम सुंदर सुशोभित पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

बताया जाता है कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के घोंघसा गांव में जदयू के समर्थकों ने श्याम सुंदर पर ये हमला उस समय किया, जब वे वहां हो रहे फर्जी मतदान की रिपोर्टिंग कर रहे थे। श्याम सुंदर का आरोप है कि हमलावरों ने चैनल के कैमरामैन कुमार सौरभ के साथ भी मारपीट की और इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

श्याम सुंदर का कहना है, ‘जब हमारे चैनल की टीम घोंघसा गांव में पहुंची तो देखा कि वहां अफरातफरी मची हुई है। लोगों ने बताया कि यहां जदयू उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह के समर्थकों ने कब्जा जमा लिया है। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हमें बताया कि उन्होंने फर्जी मतदान के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। मैं एक पुलिसकर्मी से बात कर रहा था, तभी स्थानीय मुखिया ने मुझसे वहां से चले जाने के लिए कहा। उसने मेरे साथ गए कैमरामैन को भी धक्का दे दिया। मेरे विरोध करने पर लोग भड़क गए और गालीगलौज व धक्कामुक्की पर उतर आए। इस बीच 20-25 लोगों ने जमीन पर गिराकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मेरे कान से खून भी निकल आया।’

टैग्स टाइम्स नाउ चुनाव 2019 मीडिया पर हमला श्याम सुंदर सुशोभित कुमार सौरभ राजीव रंजन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है