होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देखें विडियो: कवरेज के दौरान फाड़ डाले पत्रकार के कपड़े, बमुश्किल बची जान
देखें विडियो: कवरेज के दौरान फाड़ डाले पत्रकार के कपड़े, बमुश्किल बची जान
पत्रकार ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट, 14 हजार रुपए छीनने का भी लगाया आरोप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारों के साथ मारपीट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है, जहां पर कवरेज के लिए पत्रकार की पिटाई कर दी गई। घटना के दौरान पीड़ित पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस में मृतक लड़की की फोटो खींच रहा था, तभी उसके परिजनों ने पत्रकार को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पत्रकार के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी, इसके बावजूद पत्रकार की पिटाई होती रही। इस घटना का विडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घटनाक्रम के अनुसार, मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र में कैलहट की एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका पोस्टमॉर्टम हो रहा था। दैनिक हिन्दुस्तान के चुनार प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पी सिंह मामले की कवरेज के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक डॉ. वीके तिवारी व डा. जमील अनवर को विपक्षियों द्वारा किसी बात को लेकर मारने के लिए गेट के अंदर जाने का प्रयास करते देख पप्पी सिंह मोबाइल से मौके की फोटो व विडियो बनाने लगे। यह देखकर वे लोग पप्पी सिंह पर टूट पड़े और मारपीट कर कपड़े फाड़ डाले व मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
पीड़ित पत्रकार ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। तहरीर में उन्होंने हमलावरों द्वारा 14 हजार रुपए छीनने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पत्रकार को चुनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, मामला सामने आने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पत्रकार के साथ मारपीट की घटना का विडियो आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स पत्रकार की पिटाई कृष्ण कुमार सिंह पप्पी सिंह