होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घर लौट रहे TOI के पत्रकार पर हमला, जर्नलिस्ट फोरम ने रखी ये डिमांड

घर लौट रहे TOI के पत्रकार पर हमला, जर्नलिस्ट फोरम ने रखी ये डिमांड

पहले माना जा रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आने से पत्रकार को लगी हैं चोट, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है पुलिस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

असम में पत्रकारों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार नरेश मित्रा को उस वक्त निशाना बनाया गया, जब वह अपनी साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। मित्रा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, वारदात पर रोष व्यक्त करते हुए स्थानीय पत्रकारों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे के पासपास उस वक्त हुई, जब मित्रा काम से वापस लौट रहे थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शुरुआत में यह माना जा रहा था कि नरेश मित्रा किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए हैं, लेकिन डॉक्टरों के बयान के बाद यह साफ हो गया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया।

‘जर्नलिस्ट फोरम असम’ के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि मित्रा को देखकर ऐसा लगता है, जैसे उन पर हमला किया गया था। बता दें कि नरेश मित्रा पर्यावरण और वन्यजीवन पर अपनी लेखनी के लिए विख्यात हैं। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिया वह हमेशा साइकिल से चलते हैं।

‘जर्नलिस्ट फोरम असम’ के अध्यक्ष रूपम बरुआ और सचिव नवा ठाकुरिया का कहना है, ‘हमने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हम नरेश के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं, ताकि वह खुद बता सकें आखिर उस रात उनके साथ क्या हुआ था।‘ वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि नरेश के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं और न ही उनकी साइकिल देखकर ऐसा लगता है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।

गौरतलब है कि असम में पत्रकारों पर हमले के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी साल मार्च में ‘न्यूज18’ के पत्रकार चक्रपाणी पाराशर पर हमला किया गया था। गणेशपुरी स्थित रेस्टोरेंट ‘अल्बर ईट्स’ के मालिक और कर्मचारियों ने एक खबर से नाराज होकर पाराशर पर हमला बोला था।

टैग्स पत्रकार पर हमला नरेश मित्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है