होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया न्यूज' से अलग हुए सीनियर एडिटर आशीष कुमार सिन्हा

'इंडिया न्यूज' से अलग हुए सीनियर एडिटर आशीष कुमार सिन्हा

'इंडिया न्यूज' चैनल में सीनियर एडिटर के पद पर काम कर रहे जाने माने पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा ने चैनल को अलविदा कह दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'इंडिया न्यूज' चैनल में सीनियर एडिटर के पद पर काम कर रहे जाने माने पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा ने चैनल को अलविदा कह दिया है। वह यहां साल 2014 से जुड़े हुए थे और सीनियर एंकर की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

'इंडिया न्यूज' के कर्तव्यों के साथ-साथ आशीष पर डिजिटल वर्टिकल 'लीगली स्पीकिंग' की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। आशीष की पकड़ हिंदी, भोजपुरी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा पर भी है। एक रिपोर्टर के तौर पर उन्हें न केवल उत्तर भारत बल्कि दक्षिण, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम में भी न्यूज कवरेज का अनुभव है।

कानूनी मामलों से जुड़ी खबरों पर आशीष की अच्छी पकड़ है। लिहाजा वह आईटीवी नेटवर्क के अन्य वेंचर्स 'द दिल्ली गार्जियन', 'बिजनेस गार्जियन', 'संडे गार्जियन' (अंग्रेजी वर्टिकल) और 'आज समाज' (हिंदी वर्टिकल) को भी लीगल कंटेंट प्रदान करते थे। इसके अतिरिक्त वह अंग्रेजी न्यूज चैनल 'NewsX' को भी कंटेंट देते थे।

पत्रकारिता में मास्टर करने के बाद उन्होंने 2008 में 'A2Z' न्यूज चैनल से अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया। इसके बाद 'CNEB' न्यूज चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया, फिर 2014 में ITV नेटवर्क से जुड़े थे और अभी वह 'इंडिया न्यूज' के सीनियर एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। 

मूल रूप से यूपी के वाराणसी के रहने वाले आशीष को 2017 में बेस्ट टीवी न्यूज रिपोर्टिंग और स्क्रिप्टिंग के लिए 'रामनाथ गोयनका' अवॉर्ड और 2023 में 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40' अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

टैग्स इंडिया न्यूज आशीष कुमार सिन्हा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

31 minutes ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

45 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 hour ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

45 minutes ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है