होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया न्यूज' से विदाई लेने के बाद आशीष कुमार सिन्हा ने इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
'इंडिया न्यूज' से विदाई लेने के बाद आशीष कुमार सिन्हा ने इस चैनल के साथ शुरू किया नया सफर
'इंडिया न्यूज' चैनल से अलग होने के बाद जाने माने पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा ने अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'इंडिया न्यूज' चैनल से अलग होने के बाद जाने माने पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा ने अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। वह अपनी नई पारी 'इंडिया डेली लाइव' से शुरू कर रहे हैं। उन्हें यहां लीगल एडिटर बनाया गया है।
बता दें कि 'इंडिया न्यूज' में आशीष कुमार सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वह यहां साल 2014 से जुड़े हुए थे और सीनियर एंकर की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।
'इंडिया न्यूज' के कर्तव्यों के साथ-साथ आशीष पर डिजिटल वर्टिकल 'लीगली स्पीकिंग' की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। आशीष की पकड़ हिंदी, भोजपुरी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा पर भी है। एक रिपोर्टर के तौर पर उन्हें न केवल उत्तर भारत बल्कि दक्षिण, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम में भी न्यूज कवरेज का अनुभव है।
कानूनी मामलों से जुड़ी खबरों पर आशीष की अच्छी पकड़ है। लिहाजा वह आईटीवी नेटवर्क के अन्य वेंचर्स 'द दिल्ली गार्जियन', 'बिजनेस गार्जियन', 'संडे गार्जियन' (अंग्रेजी वर्टिकल) और 'आज समाज' (हिंदी वर्टिकल) को भी लीगल कंटेंट प्रदान करते थे। इसके अतिरिक्त वह अंग्रेजी न्यूज चैनल 'NewsX' को भी कंटेंट देते थे।
पत्रकारिता में मास्टर करने के बाद उन्होंने 2008 में 'A2Z' न्यूज चैनल से अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया। इसके बाद 'CNEB' न्यूज चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया, फिर 2014 में ITV नेटवर्क से जुड़े थे और अभी वह 'इंडिया न्यूज' के सीनियर एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे।
मूल रूप से यूपी के वाराणसी के रहने वाले आशीष को 2017 में बेस्ट टीवी न्यूज रिपोर्टिंग और स्क्रिप्टिंग के लिए 'रामनाथ गोयनका' अवॉर्ड और 2023 में 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40' अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
टैग्स इंडिया न्यूज पत्रकार इंडिया डेली लाइव आशीष कुमार सिन्हा