होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / काली कमाई के चक्कर में पत्रकार कर रहा था यह काम, अब खाएगा जेल की हवा
काली कमाई के चक्कर में पत्रकार कर रहा था यह काम, अब खाएगा जेल की हवा
पीड़ित ने अक्टूबर में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, तभी से फरार चल रहा था पत्रकार। एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पुलिस के मुताबिक, फरीदकोट में अस्पताल चला रहे डॉक्टर ने अक्टूबर में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में डॉक्टर का कहना था कि वह कुछ समय पहले परिवार के साथ यूरोप घूमने गए हुए थे। इस बीच गुरदर्शन संधू ने उनके अस्पताल की महिला कर्मचारी और उसके साथी के साथ मिलकर उनके अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पर लिंग निर्धारण का टेस्ट करवा विडियो बना लिया था। डॉक्टर के अनुसार, जब वह यूरोप से वापस आए तो गुरदर्शन ने इस विडियो के बल पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और एक करोड़ रुपए की मांग करने लगा। यही नहीं, एक करोड़ न देने की सूरत में उसने यह विडियो न्यूज चैनल और वेबसाइट पर चलवाने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां भी देनी शुरू कर दीं।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में गुरदर्शन के साथ ही अस्पताल की महिला कर्मचारी व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस पहले से ही कर चुकी है, वहीं गुरदर्शन तब से फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स ब्लैकमेलिंग पत्रकार गिरफ्तार