होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एंकर अनामिका पांडे ने थामा अब इस चैनल का दामन
न्यूज एंकर अनामिका पांडे ने थामा अब इस चैनल का दामन
न्यूज एंकर अनामिका पांडे ने नई पारी की शुरुआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
न्यूज एंकर अनामिका पांडे अग्रवाल ने ‘जी बिहार’ (ZeeBihar) को अलविदा बोल दिया है। वह यहां जून 2016 से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत अब ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) चैनल के साथ की है। यहां भी उन्हें न्यूज एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मूल रूप से लखनऊ की रहने वालीं अनामिका ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह पूर्व में ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) चैनल में भी बतौर न्यूज प्रेजेंटर काम कर चुकी हैं।
नोट: अपडेट्स पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स न्यूज नेशन न्यूज एंकर अनामिका पांडे अग्रवाल