होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में पारी को विराम दे अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार अमितेश युवराज सिंह
न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में पारी को विराम दे अब इस चैनल से जुड़े पत्रकार अमितेश युवराज सिंह
पूर्व में कई टीवी चैनल्स के साथ काम कर चुके हैं अमितेश युवराज सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया’ में पांच साल से ज्यादा की उतार-चढ़ाव भरी पारी खेलने के बाद पत्रकार अमितेश युवराज सिंह ने इस संस्थान को बाय बोल दिया है। अब उन्होंने अपनी नई पारी का आगाज ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के साथ किया है। उन्हें यहां असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर बनाया गया है। अमितेश को यहां पर प्राइम टाइम में स्पेशल शो और डिबेट शो की जिम्मेदारी दी गई है।
‘न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया’ में रहते हुए अमितेश ने कई विभागों में जिम्मेदारी निभाई। वहां वह इन दिनों आउटपुट (प्राइम टाइम) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्राइम टाइम में वो शिफ्ट इंचार्ज की भूमिका में थे। काफी वक्त तक उन्होंने यहां पर डिप्टी आउटपुट हेड की जिम्मेदारी भी निभाई। ‘न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया’ में अमितेश ने हिंदी की बेवसाइट KHABARNWI.COM लॉन्च की थी। उनकी कई स्पेशल स्टोरीज वेब पर काफी धूम मचा चुकी हैं। ‘न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया’ लॉन्च होने के समय अमितेश चैनल हेड संजीव श्रीवास्तव का शो ‘टुनाइट विद संजीव श्रीवास्तव’ संभालते थे।
‘न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया’ से पहले अमितेश ‘आजतक’ में थे। यहां भी उन्होंने चार साल से ज्यादा समय तक काम किया। ‘आजतक’ से पहले वे ‘इंडिया न्यूज़’ में थे। वह ‘इंडिया न्यूज़’ से उसकी लॉन्चिंग के समय से जुड़े हुए थे। दो साल से ज्यादा समय तक काम करने के बाद उन्होंने ‘आजतक’ का रुख किया था।
मूलरुप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले अमितेश युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में ‘डीडी मेट्रो’ के कार्यक्रम गुड मॉर्निग मेट्रो से की थी। ‘डीडी मेट्रो’ में कुछ महीने काम करने के बाद उन्हें ‘पंजाब टुडे’ न्यूज़ चैनल में काम करने का मौका मिला। ‘पंजाब टुडे’ में तकरीबन दो साल तक काम करने के बाद उन्होंने ‘टोटल टीवी’ का रुख किया। इसके बाद अमितेष ‘S1’ चैनल चले गए, जिसके बाद वे ‘इंडिया न्यूज़’ से जुड़ गए।
अमितेश की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई मुजफ्फऱपुर के उनके गांव में, फिर मुजफ्फऱपुर के राम दयालू सिंह कॉलेज में हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे लखनऊ आ गए। अमितेश ने लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स अमितेष युवराज सिंह टीवी9भारतवर्ष TV9 न्यूज वर्ल्ड इंडिया