होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमित राय को 'टीवी9 भारतवर्ष' के डिजिटल की कमान, बनाए गए एग्जिक्यूटिव एडिटर

अमित राय को 'टीवी9 भारतवर्ष' के डिजिटल की कमान, बनाए गए एग्जिक्यूटिव एडिटर

वरिष्ठ पत्रकार अमित राय को 'टीवी9' डिजिटल की कमान सौंप दी गई है। संस्थान ने उनका प्रमोशन कर एक्जिक्यूटिव एडिटर बना दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'टीवी9 भारतवर्ष' के डिजिटल प्लेटफॉर्म को औपचारिक रूप से हेड मिल गया है।  जून, 2023 में बतौर एसोसिएट एडिटर संस्थान से जुड़ने वाले पत्रकार अमित राय को TV9 डिजिटल का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें प्रमोट करके संस्थान ने एग्जिक्यूटिव एडिटर बना दिया है। एसोसिएट एडिटर के पद पर रहते हुए भी वह डिजिटल की जिम्मेदारी संभाले हुए थे।

टीवी9 डिजिटल से पहले अमित राय ‘आजतक’ से जुड़े थे। वह यहां डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बतौर सीनियर असिस्टेंट एडिटर काम कर रहे थे। आजतक के साथ उनकी पारी की शुरुआत अक्तूबर, 2018 में हुई थी। यहां पर उनकी जिम्मेदारी आजतक डिजिटल के लिए कंटेंट प्लानिंग करना, असाइनमेंट के साथ-साथ वेबसाइट के सभी सेक्शन के बीच कोऑर्डिनेशन बनाना, फॉरवर्ड प्लानिंग को आकार देना और टीम मैनेजमेंट की थी। यही नहीं, किसी भी इवेंट पर प्लानिंग और उसके एक्जिक्यूशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी संभाली। इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपने लिखने के शौक को भी समय-समय पर आजमाया। उन्होंने कई बड़े मौकों पर क्राइम, पॉलिटिक्स और सिनेमा से जुड़े लेख लिखे। उनके बेहतरीन काम को देखते हुए मैनेजमेंट ने उन्हें प्रमोशन दिया और सीनियर असिसटेंट एडिटर बना दिया था। 

अमित राय हिंदी दैनिक ‘नवभारत टाइम्स’ में लंबा समय बिताने के बाद 'आजतक' पहुंचे थे। 2005 में ‘जनसत्ता’ से ट्रेनी के तौर पर अपने पत्रकारिता का सफर शुरू करने वाले अमित राय ने यहां करीब एक साल तक अपना योगदान दिया और इसके बाद 2006 में वह ‘अमर उजाला’ आ गए। यहां उन्होंने जूनियर सब एडिटर के तौर पर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। सितंबर, 2007 में वह ‘नवभारत टाइम्स’ से जुड़ गए। 

‘नवभारत टाइम्स’ के साथ उन्होंने लंबी पारी खेली और 15 अक्टूबर 2018 को इस सफर को विराम दिया। इन 11 वर्षों में अपने काम की बदौलत उन्होंने कुल 4 प्रोमोशन प्राप्त किए। ‘नवभारत टाइम्स’ के साथ बतौर कॉपी एडिटर अपनी पारी की शुरुआत करने वाले अमित राय अंत में डिप्टी मेट्रो एडिटर होकर यहां से निकले। इस संस्थान में अपने आखिरी दिनों में वो ‘नवभारत टाइम्स’ के पेज-1, ऑनलाइन, महानगर से कोआर्डिनेशन का काम देख रहे थे। यही नहीं, इसके साथ-साथ वो एनबीटी एनसीआर आउटपुट हेड की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

‘नवभारत टाइम्स’ समेत तमाम संस्थानों में अमित राय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए कई बार आउट ऑफ टर्न उपलब्धियां भी मिलीं। न्यूज सेंस, कड़ी मेहनत, बेहतरीन कम्युनिकेशन और टीम को साथ लेकर चलना उनकी सबसे बड़ी खासियत रही है। एनबीटी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें कई बार बेस्ट एम्प्लॉयी का खिताब भी मिला। लिहाजा उनके काम को देखते हुए नवभारत टाइम्स ने समय-समय पर कई अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी। एनबीटी के राइजिंग प्रोग्राम में, नोटबंदी के बाद के हालात पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने एंकरिंग की भूमिका भी निभाई। इसके अतिरिक्त एनबीटी मुशायरे में भी उन्हें मंच संचालन का मौका मिला। बड़ा घटनाक्रम हो या फिर कोई बड़ा मौका, लिखने के शौकीन अमित राय के लेख आए दिन दिख जाते हैं।


टैग्स पत्रकार अमित राय टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल प्लेटफॉर्म
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago