होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण को बाय बोलकर Times Network पहुंचे युवा पत्रकार अम्बर बाजपेयी
दैनिक जागरण को बाय बोलकर Times Network पहुंचे युवा पत्रकार अम्बर बाजपेयी
युवा पत्रकार अम्बर बाजपेयी ने ‘दैनिक जागरण’, कानपुर को बाय बोल दिया है। वह करीब चार साल से यहां कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार अम्बर बाजपेयी ने ‘दैनिक जागरण’, कानपुर को बाय बोल दिया है। वह करीब चार साल से यहां कार्यरत थे। अम्बर बाजपेयी ने अब टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर जॉइन किया है।
मूल रूप से इटावा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अम्बर बाजपेयी को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। इससे पहले वह आगरा में ‘अमर उजाला’ और ‘हिंदुस्तान’ अखबार में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अम्बर बाजपेयी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क अम्बर बाजपेयी