होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कमिश्नर को दी शिकायत

पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कमिश्नर को दी शिकायत

दिल्ली में ‘कारवां’ (Caravan) मैगजीन के पत्रकार को पुलिस अधिकारी द्वारा कथित रूप से पीटे जाने का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली में ‘कारवां’ (Caravan) मैगजीन के पत्रकार को पुलिस अधिकारी द्वारा कथित रूप से पीटे जाने का मामला सामने आया है। पत्रकार ने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन.श्रीवास्तव को शिकायत दी है। कारवां’ की ओर से पत्रकार का एक फोटो भी जारी किया गया है, जिसमें उनकी पीठ पर चोटों के निशान हैं।

‘कारवां’ के पत्रकार अहान पेनकर (24) का आरोप है कि शुक्रवार को जब वह उत्तरी दिल्ली में नाबालिग दलित लड़की के बलात्कार और हत्या की घटना को कवर कर रहे थे, तभी एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) अजय कुमार ने उन पर हमला कर दिया और हिरासत में भेज दिया।

बताया जाता है कि इस मामले में कुछ छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता मॉडल टाउन इलाक़े के पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी मामले की वह कवरेज कर रहे थे। पेनकर का आरोप है कि इसी दौरान एसीपी ने पुलिस स्टेशन के अंदर उनकी पिटाई कर दी। पेनकर के अनुसार, उन्होंने कई बार एसीपी को बताया कि वह पत्रकार हैं और उन्हें अपना प्रेस कार्ड भी दिखाया, लेकिन वह नहीं माने।

‘कारवां’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर विनोद जोस ने इस बारे में एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने पेनकर के हवाले से बताया है, ‘एसीपी अजय कुमार ने पहले मेरे चेहरे पर लात मारी, इससे मैं ज़मीन पर गिर गया। तभी एसीपी ने मेरी पीठ और कंधों पर लात मारी। जब मैं उठकर बैठा तो एसीपी ने मेरा सिर पकड़कर मुझे गिरा दिया और फिर से मेरी पीठ पर चोट मारी।’

गौरतलब है कि अगस्त में भी न्यूज कवरेज के दौरान तीन पत्रकारों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पीड़ित पत्रकारों में एक महिला भी शामिल थी।

टैग्स दिल्ली पुलिस कारवां पत्रकारों पर हमला कारवां मैगजीन अहान पेनकर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

57 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है