होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ से अजय कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा
‘एबीपी नेटवर्क’ से अजय कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा
इन दिनों वह इस नेटवर्क के रीजनल चैनल ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) में बतौर असिस्टेंट वीडियो एडिटर सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
करीब 17 साल तक ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) का हिस्सा रहे अजय कुमार सिंह ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है। इन दिनों वह इस नेटवर्क के रीजनल चैनल ‘एबीपी गंगा’ (ABP Ganga) में बतौर असिस्टेंट वीडियो एडिटर सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर हैं।
विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक अजय कुमार सिंह अब ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह यहां पर असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अजय कुमार सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। उनकी पढ़ाई-लिखाई वाराणसी में हुई है। शुरुआत में एक-दो स्थानीय चैनल्स में काम करने के बाद अजय कुमार सिंह ने ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) के साथ बतौर अपना करियर शुरू किया था।
करीब 14 साल एबीपी न्यूज में अपनी भूमिका निभाने के बाद लगभग तीन साल पहले जब एबीपी गंगा शुरू हुआ तो उन्हें सीनियर वीडियो एडिटर से प्रमोट कर इस चैनल में असिस्टेंट वीडियो एडिटर सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई थी। यहां वीडियो प्रॉडक्शन के साथ ही वह एडिटोरियल में आउटपुट के साथ को-ऑर्डिनेशन का कामकाज भी संभालते थे। समाचार4मीडिया की ओर से अजय सिंह को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स एबीपी न्यूज इस्तीफा अजय कुमार सिंह एबीपी नेटवर्क रिजाइन