होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार अभिनव पांडेय ने ‘The Lallantop’ को कहा अलविदा, जल्द भरेंगे नई ‘उड़ान’
युवा पत्रकार अभिनव पांडेय ने ‘The Lallantop’ को कहा अलविदा, जल्द भरेंगे नई ‘उड़ान’
समाचार4मीडिया से बातचीत में अभिनव पांडेय ने बताया कि वह एक नए मीडिया वेंचर के साथ जल्द नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
युवा पत्रकार अभिनव पांडेय ने हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) से इस्तीफा दे दिया है। वह यहां करीब तीन साल से कार्यरत थे और बतौर एसोसिएट एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, अभिनव ने यहां से इस्तीफा तो कुछ दिन पहले ही दे दिया था, लेकिन सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा अब की है।
अलविदा Lallantop…
— Abhinav Pandey (@Abhinav_Pan) August 13, 2025
इन रंगों को समेटे हुए अब नए रंग भरने निकल पड़ा हूं. शुक्रिया संस्थान, अब कुछ नया करने का वक़्त है… pic.twitter.com/rWVFvWa1WA
समाचार4मीडिया से बातचीत में अभिनव पांडेय ने बताया कि वह एक नए मीडिया वेंचर के साथ जल्द नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मीडिया वेंचर को देश की आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसमें यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और ऐप आदि शामिल होंगे।
‘द लल्लनटॉप’ से पहले अभिनव पांडेय करीब पांच साल तक 'एबीपी न्यूज' (ABP News) में भी काम कर चुके हैं। मूल रूप से प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) के रहने वाले अभिनव पांडेय ने वहीं से पढ़ाई-लिखाई की है। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली स्थित ‘आईआईएमसी’ (IIMC) से की है।
समाचार4मीडिया की ओर से अभिनव पांडेय को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम रूप से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स