होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ICC के नए चेयरमैन को लेकर सस्पेंस अब खत्म, जय शाह को मिली कुर्सी

ICC के नए चेयरमैन को लेकर सस्पेंस अब खत्म, जय शाह को मिली कुर्सी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बन गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए चेयरमैन को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बन गए हैं। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। 

ICC चेयरमैन पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख मंगलवार, 27 अगस्त थी। जय के अलावा पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नॉमिनेशन नहीं भरा। 

बार्कले ने हाल ही में चेयरमैन पद की रेस से खुद को अलग कर लिया था। 35 वर्षीय शाह एक दिसंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। जय शाह की नियुक्ति क्रिकेट की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत को दर्शाती है, क्योंकि वह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन हैं। वह ICC के 16वें चेयरमैन होंगे, उनसे पहले सभी 15 चेयरमैन की उम्र 55 साल से ज्यादा ही रही। उनके चयन से पहले, सबसे युवा चेयरमैन पर्सी सोन थे, जो 56 साल की उम्र में इस पद पर आए थे।

35 साल के जय शाह को मंगलवार, 27 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन के रूप में निर्विरोध चुना गया।  फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं, और उनके पदभार ग्रहण करने के बाद BCCI को नए सचिव की नियुक्ति करनी होगी।

 जय शाह वर्तमान में ICC के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने चयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह क्रिकेट को ग्लोबली बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने क्रिकेट के मल्टिपल फॉर्मेट को प्रमोट करने और वर्ल्ड कप जैसे इवेंट्स को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट का 2028 ओलंपिक में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे वह ओलंपिक के जरिए वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

जय शाह ICC के 5वें भारतीय चीफ होंगे। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर इस पद को संभाल चुके हैं। शाह के कार्यकाल में क्रिकेट में नई तकनीकों को शामिल करने और खेल को और अधिक देशों तक पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है।

BCCI को अब नए सचिव की तलाश:

BCCI को अब सचिव पद के लिए नई नियुक्ति करनी होगी। रोहन जेटली, जो अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के प्रेसिडेंट हैं, BCCI के नए सचिव बनने के संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं।

 


टैग्स जय शाह आईसीसी चेयरमैन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago