होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के बेटे जेम्स मर्डोक ने इंडस्ट्री में उठाया ये बड़ा कदम
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के बेटे जेम्स मर्डोक ने इंडस्ट्री में उठाया ये बड़ा कदम
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) के बेटे जेम्स मर्डोक ने ‘न्यूज कॉर्प’ (News Corp) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) के बेटे जेम्स मर्डोक ने जानी मानी मीडिया कंपनी ‘न्यूज कॉर्प’ (News Corp) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एडिटोरियल कंटेंट को लेकर वैचारिक मतभेद का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।
बता दें कि इससे पहले मर्डोक ने परिवार के स्वामित्व वाले ‘फॉक्स न्यूज’ (Fox News) से इस्तीफा दे दिया था, जहां पर उनके भाई लाचलान मर्डोक (Lachlan Murdoch) सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने जलवायु परिवर्तन की न्यूज को लेकर ‘वॉल स्ट्रीज जर्नल’ (Wall Street Journal) की कवरेज की आलोचना भी की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ समय से जेम्स मर्डोक और रूपर्ट मर्डोक के बीच राजनीतिक विचारधारा को लेकर टकराव चल रहा है। रूपर्ट मर्डोक जहां रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं, वहीं जेम्स मर्डोक उनकी प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन (Joe Biden) का समर्थन कर रहे हैं।
टैग्स इस्तीफा रूपर्ट मर्डोक फॉक्स न्यूज न्यूज कॉर्प जेम्स मर्डोक लाचलान मर्डोक