होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IWMBuzz मीडिया नेटवर्क को निवेशक के रूप में मिला डॉ. अनुराग बत्रा का साथ

IWMBuzz मीडिया नेटवर्क को निवेशक के रूप में मिला डॉ. अनुराग बत्रा का साथ

‘बिजनेसवर्ल्ड’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा एंजल निवेशक के रूप में कई मीडिया टेक कंपनियों में निवेश कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश में तेजी से आगे बढ़ते हुए मीडिया स्टार्टअप्स में शुमार ‘IWMBuzz Media Network’ को फंडिंग जुटाने के अपने पहले दौर में निवेशक के रूप में जाने-माने मीडिया एंटरप्रिन्योर और एंजल निवेशक डॉ. अनुराग बत्रा का साथ मिला है।

बता दें कि ‘बिजनेसवर्ल्ड’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा एंजल निवेशक के रूप में कई मीडिया टेक कंपनियों में निवेश कर चुके हैं और विभिन्न डोमेन में तमाम बड़े और नए शुरू होने वाले वेंचर्स को भी अपना सपोर्ट दे रहे हैं।

वहीं, वर्ष 2017 में शुरू हुए ‘IWMBuzz’ को दुनियाभर में फॉलो किया जा रहा है और हर महीने वेब, सोशल मीडिया और ऐप प्लेटफॉर्म पर इसके तकरीबन 20 मिलियन यूनिक यूजर्स हैं। इसका मुख्य फोकस इंटरनेट पब्लिशिंग (एंटरटेनमेंट न्यूज और अपडेट्स) के साथ event IPs, ब्रैंडेट/नेटिव कंटेंट और इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग पर है।  

काम के प्रति प्रतिबद्ध और अनुभवी ‘IWMBuzz’ की एडिटोरियल टीम इंटरनेट पर नए जमाने के कंज्यूमर्स की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार इनोवेटिव ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करने में जुटी रहती है। बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, टीवी, ओटीटी, म्यूजिक और रीजनल कंटेंट के प्रशंसकों को रोजाना ‘IWMBuzz’ पर अपने पसंदीदा विषय से संबंधित न्यूज और सूचनाएं मिलती रहती हैं।

‘IWMBuzz’ के खाते में डिजिटल अवॉर्ड्स (Digital Awards), इंडिया वेब फेस्ट (India Web Fest), टीवी समिट (TV Summit), इंडिया किड्स समिट (India Kids Summit), इंडिया गेमिंग अवॉर्ड्स (India Gaming Awards) जैसी लोकप्रिय प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनकी बड़े पैमाने पर चर्चा होती है।

इस निवेश के बारे में डॉ. अनुराग बत्रा का कहना है, ‘मैं IWMBuzz के फाउंडर्स सिद्धार्थ लईक (Siddhartha Laik) और फ्रेंकलिन तुस्कानो (Franklin Tuscano) को इसकी शुरुआत से ही जानता हूं और मैं उनकी तरक्की का गवाह रहा हूं। इस कदम से हमारे मीडिया बिजनेस में तालमेल विकसित होगा और हम बड़े पैमाने पर अपने पाठकों, दर्शकों, कस्टमर्स व समाज के लिए और अधिक वैल्यू तैयार कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उनका उत्साह, उनकी उद्यमशीलता और मेरा अनुभव आने वाले समय में IWMBuzz के विकास को कई गुना आगे बढ़ाने में मदद करेगा।’ इसके साथ ही डॉ. बत्रा का यह भी कहना था, ‘मैं सिद्धार्थ और फ्रैंकलिन से मीडिया टेक्नोलॉजी में नए उभरते क्षेत्रों के बारे में और अधिक सीखूंगा।’

वहीं, ‘IWMBuzz Media’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लईक का कहना है, ‘हम और IWMBuzz Media की पूरी टीम डॉ. बत्रा के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने हमारी यात्रा और विकास की स्टोरी में अपना पूरा विश्वास दिखाया है। एक पार्टनर के रूप में उन्हें पाकर हम और नई ऊंचाइयां छूने के प्रति काफी आशान्वित हैं। एक कंपनी के तौर पर हमने हमेशा प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। जुटाए गए फंड का इस्तेमाल प्रॉडक्ट, कंटेंट और बिजनेस कार्यक्षेत्र के विस्तार में किया जाएगा। हम अपने साथ इंडस्ट्री के और लीडर्स को भी लेकर आएंगे।’

गौरतलब है कि ‘IWMBuzz Media’ के को-फाउंडर्स में फ्रेंकलिन तुस्कानो (सीटीओ और फाउंडर) और श्रीविद्या राजेश (एसोसिएट एडिटर और को-फाउंडर) शामिल हैं। मुंबई और चेन्नई में ब्रांचेज के साथ 70 से अधिक लोगों की मौजूदा टीम की यह इकाई साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। 

‘IWMBuzz’ अपने पाठकों, दर्शकों और पार्टनर्स के लिए और अधिक डिजिटल प्रॉपर्टीज का निर्माण कर रहा है और प्रमुख प्लेयर के रूप में उभर रहा है।

‘IWMBuzz’ हिंदी में भी है और अगले कुछ वर्षों में सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में भी इसे शुरू करने की योजना है। ‘IWMBuzz’ का यूट्यूब चैनल हाल ही में एक मिलियन सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा पार कर चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम IWMBuzz को अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में पसंद करते हैं और प्राथमिकता देते हैं।

‘IWMBuzz’ का लक्ष्य अगले 12 से 18 महीनों में सभी फॉर्मेट में एंटरटेनमेंट कंटेंट के लिए देश का नंबर वन डेस्टिनेशन बनना है और सभी फॉर्मेट्स में 50 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंच के साथ सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना है।

इस निवेश के साथ ‘IWMBuzz’ नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने और नई नियुक्तियों के अलावा प्रॉडक्ट के निर्माण और अपने प्लेटफॉर्म के लिए तमाम कदम उठाने के साथ ही टेक्नोलॉजी में निवेश करने की योजना बना रहा है।

निवेश सलाहाकर फर्म ‘Evolution Partners’ ने इस डील में एडवाइजर की भूमिका निभाई। मुंबई और सिंगापुर में इस फर्म के मुख्यालय हैं।

 


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा निवेशक निवेश इन्वेस्टमेंट स्टार्टअप इन्वेस्टर
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

39 minutes ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

12 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

39 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago