होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने इस स्पेशल शो के लिए ITV नेटवर्क ने जीता जल शक्ति सम्मान

अपने इस स्पेशल शो के लिए iTV नेटवर्क ने जीता जल शक्ति सम्मान

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए iTV नेटवर्क को जल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए iTV नेटवर्क को जल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। iTV नेटवर्क ने अपने टीवी शो ‘आखिरी बूंद’ के लिए बेस्ट टीवी शो की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार जीता।

इस पुरस्कार समारोह का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन विभाग, नदी विकास और गंगा कायाकल्प द्वारा 11 और 12 नवंबर 2020 को वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए किया गया। यह मंत्रालय का दिया गया दूसरा राष्‍ट्रीय जल पुरस्कार है।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार (National Water Award), पानी को बर्बाद होने से बचाने और उसके प्रबंधन के क्षेत्र में अच्छे या सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों या संगठनों को प्रोत्‍साहित करने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा, इसके जरिए लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्‍हें जल के इस्तेमाल के बेहतरीन तरीके अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है। अलग-अलग कैटेगरीज में दिए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद राशि दी जाती है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) की अध्यक्षता में बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए वेबिनार में साल 2019 के लिये राष्ट्रीय जल पुरस्कार (NWA) बांटे गए। वहीं राज्यों की श्रेणी में, तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला, इसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का स्थान रहा।

इस दौरान जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी उपस्थित थे।

इस मौके पर आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने जलशक्ति मंत्रालय का धन्यवाद किया और कहा कि ये अवॉर्ड उनकी टीम का हौसला बढ़ाने वाला है। लिहाजा जल संरक्षण को आगे भी  मजबूती से प्रमोट करते रहेंगे और जो संकल्प लिया है उसी के तहत हम आगे भी लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण की दिशा में जो भी कदम उठाना पड़े, आईटीवी लगातार उठाएगा। उन्होंने कहा कि पानी बचाना किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे देश को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह एक राष्टीय मुद्दा है और हम सभी को इस दिशा में कदम उठाने होंगे।  

  


टैग्स आईटीवी नेटवर्क आखिरी बूंद बेस्ट टीवी शो वाटर कैंपेन
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

18 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago