होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिलाओं की सफलता और जज्बे को ITV नेटवर्क कुछ यूं करेगा ‘सलाम’

महिलाओं की सफलता और जज्बे को iTV नेटवर्क कुछ यूं करेगा ‘सलाम’

24 अगस्त की सुबह नौ बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दो को लेकर कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) और ’आईटीवी फाउंडेशन’ (iTV Foundation) द्वारा देश-दुनिया में धूम मचाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने और उनके काम को एक नई पहचान देने के लिए ‘शक्ति अवॉर्ड्स’ (Shakti Awards) 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

विशुद्ध रूप से महिलाओं पर केंद्रित नई पहल ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के तहत नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) की ओर से नई दिल्ली के ली-मेरिडियन होटल में 24 अगस्त की सुबह नौ बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में शक्ति अवॉर्ड्स के साथ-साथ कॉन्क्लेव का आयोजन भी किया जाएगा।

इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य महिलाओं के मुद्दों और अधिकारों पर फोकस करने के साथ-साथ उन महिलाओं को सपोर्ट करना होगा, जिन्होंने लैंगिक पूर्वाग्रहों और कार्यस्थलों पर उनके खिलाफ पूर्वाग्रह समेत तमाम पूर्वाग्रहों का सिर्फ सामना किया है बल्कि इस तरह के पूर्वाग्रहों के खिलाफ जी-जान से जुटी हुई हैं।

सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली इस कॉन्क्लेव को ‘न्यूजएक्स’ की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर प्रिया सहगल मॉडरेट करेंगी। पैनलिस्टों को भी शक्ति अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसै सौंदरराजन, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल डॉ. किरण बेदी और अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा समेत तमाम जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

इस कॉन्क्लेव और अवॉर्ड्स समारोह का प्रसारण न्यूजएक्स पर किया जाएगा। इसके साथ ही यह प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे-Dailyhunt, Zee5, MX Player, ShemarooMe, Watcho, Mzaalo, Jio TV, Tata Play और PayTm livestreams पर स्ट्रीम किया जाएगा।  

टैग्स आईटीवी नेटवर्क आरिफ मोहम्मद खान आईटीवी फाउंडेशन डॉ. किरण बेदी वी वीमेन वांट डॉ. तमिलिसै सौंदरराजन शक्तिरानी शर्मा शक्ति अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है